Chhindwara News : डामरीकरण रोड में ठेकेदार कर रहे खानापूर्ति
Chhindwara/Amarwara News : नगर में इन दिनों ठेकेदार निर्माण कार्यों में भरी भरकम भ्रष्टाचार कर रहे हैं नगर की धरोहर शिव धाम गरमेटा मंदिर पर रोड लाखों रुपए की बनना है जो सिर्फ 400 मी.बनना है परंतु नगपालिका के कोई भी अधिकारी कर्मचारियों की अनुपस्थिति में सड़क निर्माण हो रहा हे जिसमें प्रारंभिक निर्माण में कई अनियमिताएं की जा रही जैसे रोलर पानी सिंचाई वाइब्रेटर अन उपयोगी मशीनों के बिना ही रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है। रोड बेस भी मजबूत नहीं है,
गिट्टी और डस्ट डालकर डामरीकरण करने की तैयारी में ठेकेदार
अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी के चलते ठेकेदार सड़क निर्माण में खानापूर्ति करने पर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसको लेकर पहले भी शिव धाम समिति ने नगर पालिका अधिकारी कर्मचारियों को अवगत कराया था परंतु अधिकारियों ने ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की। निर्माण विगत कई महीनो से अधूरा है, जिससे समस्त शिव भक्तों एवं राहगीरों को आवागवन करने पर कई दुर्घटनाएं से प्रतिदिन गुजरना पड़ रहा है, परंतु ठेकेदार और अधिकारी का ध्यान सड़क कि दुर्दशा पर न होकर ठेकेदारी की मनमानी की ओर आकर्षित है। शिव भक्तों एवं राहगीरों के लिए चुनौती दे रहा है। भक्तों में नाराजगी देखी जा रही है समिति के समस्त सदस्यों ने कहा कि सड़क में खानापूर्ति या मशीनों के उपयोग से सड़क निर्माण नहीं होता है तो वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की जाएगी।



