Chhindwara Crime News :छात्रावास में छात्र पर जानलेवा हमला, हर्रई के परतापुर छात्रावास में नकाबपोश युवकों ने धारदार हथियार से किया जख्मी पुलिस कर रही जांच
Chhindwara Crime News : Deadly attack on student in hostel, masked youth injured with sharp weapon in Harrai's Partapur hostel, police is investigating
Chhindwara Crime News : छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड परतापुर स्थित आदिवासी आश्रम में एक छात्र पर नकाबपोश युवक ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्र सोनू डाकरिया उम्र 14 वर्ष कक्षा 9वी का छात्र है वह देर शाम आश्रम के पीछे बने टॉयलेट से शौच करके लौट रहा था तभी अचानक पीछे से आए युवक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गनीमत यह रही की छात्र को इस हमले से कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह जान बचाकर भाग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कौन था नकाबपोश
आखिरकार नकाब पहनकर कौन सा युवक था।जिसने छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया मुंह पर रुमाल बांधकर आया था हमलावर परतापुर के आदिवासी आश्रम में छात्र पर हुए हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया कि आखिरकार आदिवासी छात्रावास में सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे और यहां रहने वाले छात्र और इस तरह से हमला हो जाना छात्रावास प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर रहा है इस मामले में पुलिस अलग-अलग तथ्य निकाल कर मामले की जांच कर रही है



