बैतूल

Bhaisdehi News : आमला विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त हुए देवीदास खाड़े

Bhaisdehi News : Devidas Khade appointed in-charge of Amla assembly elections

Bhaisdehi News : भैसदेही, 20 जुलाई 2024 – भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल भैसदेही के वरिष्ठ नेता देवीदास खाड़े को आमला विधानसभा का लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर ग्रामीण मंडल भैसदेही के समस्त जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं शक्ति केंद्र संयोजक बलराम प्रजापति, सह संयोजक लक्की राने , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमित राउतने  बधाई प्रेषित की और वरिष्ठ का आभार प्रकट किया।  देवीदास खाड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पिछले कई वर्षों से पार्टी के लिए कार्यरत हैं। वे हमेशा से ही पार्टी के लिए समर्पित रहे हैं और पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।  उनकी इस नियुक्ति से आमला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वे मानते हैं कि देवीदास खाड़े के नेतृत्व में आमला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विजय अभियान और भी मजबूत होगा।  देवीदास खाड़े ने कहा कि आमला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button