बैतूल

Betul News:शिविर में किसानों को दी जाएगी वन अधिकार कानून की जानकारी,मंगल भवन भीमपुर में 31 जुलाई को होगा शिविर का आयोजन

Betul News: Information about Forest Rights Act will be given to the farmers in the camp, the camp will be organized on July 31 in Mangal Bhavan Bhimpur

Betul News:शिविर में किसानों को दी जाएगी वन अधिकार कानून की जानकारी,मंगल भवन भीमपुर में 31 जुलाई को होगा शिविर का आयोजन

क्षेत्रीय विधायक सहित समाजसेवी, जनप्रतिनिधि देंगे जानकारी, वरिष्ठ अधिकारियों को दी सूचना

Betul News:(बैतूल)। आगामी 21 जुलाई को भीमपुर के मंगल भवन में क्षेत्र के ग्रामीणों को वन अधिकार कानून की जानकारी देने के लिए एकता परिषद द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में क्षेत्रीय विधायक धरमूसिंह सिरसाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों द्वारा ग्रामीणों को वन अधिकार कानून सहित शासन द्वारा चलाई जा रही अन्य महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

ग्रामीणों ने एकता परिषद के बैनर तले इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी है।गौरतलब है कि शासन द्वारा वन अधिकार कानून योजना चलाई जा रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में आदिवासियों को इसकी जानकारी नहीं होने के चलते उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इसी उद्देश्य से एकता परिषद द्वारा शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी।शिविर में भीमपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के ग्रामीण उपस्थित रहेंगे। शिविर में उपस्थित होने के लिए समाजसेवियों द्वारा ग्रामीणों को सूचना दी जा रही है।

प्रशिक्षण में विधायक धरमूसिंग सिरसाम, मनाजी कास्देकर सचिव वनग्राम सीतापुर, काढमा तांडिकर अध्यक्ष गुलरढाना, कमल पान्से, विरेन्द्र डीगरसे,  मेलकर, शोभाराम सेलुकर, कमल पानसे, कमल विरेन्द्र, मोग्या, मुलचंद, सादो, विजन, बसीर, सुपल, बच्चा, अलकेश बुल्ला, जंगल सिंह परते, भारत सरियाम जिला समन्वयक एकता परिषद बैतूल, मुकेश उईके एकता परिषद बैतूल उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की विचारधारा पर आयोजित करना सुनिश्चित किया गया। ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना देकर अवगत कराया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button