बैतूल

Betul News : महिला उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने तीन युवतियां रवाना

Betul News: Three girls leave to participate in women entrepreneurship training program

Betul News : महिला उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने तीन युवतियां रवाना
Betul News : महिला उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने तीन युवतियां रवाना
WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। प्रेम यूथ फाउंडेशन मप्र के तत्वावधान में महिला उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक भारत सरकार श्रम एवं रोजग़ार मंत्रालय वीवी गिरी नोएडा में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बैतूल से नैनी पाटिल, शालिनी सरनेकर और अमीषा तायवाड़े का चयन हुआ है। कार्यक्रम में शिरकत के लिए तीनों प्रतिभाशाली युवतियां विदा हुई। सरकार द्वारा यह कार्यक्रम महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने , जागरूक करने एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं जैसे कि व्यवसाय योजना तैयार करना, वित्त प्रबंधन, बाजार अनुसंधान आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : भगवान शिव अवतार काल भैरव की जयंती 5 दिसम्बर को धूमधाम से मनाई जाएगी

Betul News : महिला उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने तीन युवतियां रवाना

Betul News इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्राप्त कर सकेंगी। नैनी पाटिल, शालिनी सरनेकर और अमीषा तायवाडे ने बताया कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वे इस कार्यक्रम से बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि वे इस कार्यक्रम में प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग करके और महिलाओं को व्यवसाय के लिए प्रेरित करेंगी और महिलाओं को उनके अधिकारों को अवगत कराके उन्हे सशक्त बनाने का प्रयास करेंगी। जिले के लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि बैतूल की तीन बेटियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हुआ। इनके चयनित होने पर इष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।

खबर ये भी हैं : Betul News : संविधान हमारा सुरक्षा कवच, संगोष्ठी संपन्न

File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button