Chhindwara News : उप स्वास्थ्य केंद्र में सही से नहीं मिल रही स्वास्थ्य सेवा,नही रहते स्वास्थ्यकर्मी
Chhindwara News : Health care is not being provided properly in sub health center, health workers are not available.
Chhindwara /Mohkhed News :किसी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो या कोई हादसा हो तो यहां के उपस्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को किसी प्रकार की कोई सुविधा या इलाज नहीं मिल पाती है। रात्रि कालीन कोई इमरजेंसी केस आता है तो पिंडरईखुर्द उपस्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा मिलता है। जिस पर मोहखेड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर या झोलाछाप डाक्टरो के पास ले जाने को मजबूर होना पड़ता है और छोटा गांव होने के कारण यहां वाहन की भी कोई सुविधा नहीं मिलती है। ऐसे में मरीज की जान का जोखिम बना रहता है। यह सीएचओ व एएनएम भी यहां 24 घंटे सेवा उपलब्ध नहीं देकर मात्र 4 से 5 घंटे ही स्वास्थ्य सेवा दे पा रहे है। उपस्वास्थ्य केंद्र सुबह 11 बजे खुलकर शाम 4-5 बजे बन्द कर दिया जाता है। जिसके बाद मरीज राम भरोसे ही रहते है।बता दे कि, उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ पदस्थ है जोकि छिंदवाड़ा शहर में निवास करती है। वही एएनएम असमय अपडाउन कर स्वास्थ्य सेवा दे रही है। दोनों ही दोपहर 11 से शाम 4 बजे तक ही उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है एवं दोनों ही मात्र 4 से 5 घंटे की सेवा देकर अपनी स्कूटी से अपने निवास स्थान पहुंच जाती है। जबकि दोनों ही सीएचओ व एएनएम को उपस्वास्थ्य केंद्र पर ही 24 घंटे सेवा प्रदान करना होता है। दोनों ही नर्स की अनुपस्थिति में शेष समय आशा कार्यकर्ता के भरोसे ही उपस्वास्थ्य केंद्र रहता है। आशा कार्यकर्ता एक छोटी कार्यकर्ता होकर भी 24 घंटे अपनी सेवा प्रदान कर रही है, तो शासकीय सेवा में दोनों सीएचओ व एएनएम 24 घंटे अपनी सेवा क्यों नहीं दे पा रही है की बात ग्रामवासी कह रहे है। सुपरवाइजर भी लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियो पर सिललेवानी सेक्टर सुपर वाइजर दमोदर वानखेड़े भी सेक्टर अंतर्गत कई उप स्वास्थ्य केंद्रों में रात्रि के समय तालाबंदी व स्वास्थ्य कर्मियों के अपडाउन की जानकारी से वह वाकिफ है.किंतु उनकी जेब गर्म होने से वह भी इन लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के अपडाउन पर आज तक रोक नही लगा पाये.वह जनता शिकायत करते-करते थक चुकी है.जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत अब कलेक्टर से किए जाने की चेतावनी दी है|



