Health Insurance : हेल्थ इंश्योरेंस में क्या है टॉप-अप और सुपर टॉप-अप प्लान, यहां समझें दोनो में अंतर
Health Insurance: What is top-up and super top-up plan in health insurance, understand the difference between the two here.

| WHATSAPP GROUP |
|
Health Insurance : यदि आपको भी ऐसा लगता है कि आपके बीमा कवर की राशि बहुत कम है तो आप कवर को अपग्रेड करने के बारे में सोच सकते हैं। कवर को टॉप-अप या सुपर टॉप-अप से अपग्रेड करवाया जा सकता है। यहां बताना जरूरी है कि इंश्योरेंस कंपनियां टॉप-अप प्लान के लिए किसी तरह की कोई मेडिकल स्क्रीनिंग नहीं करती है। इस आर्टिकल में इन दोनों ही टॉप अप प्लान को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
अगर आपकी मेडिकल इमरजेंसी में खर्च ज्यादा हो जाता है तो ऐसे में आपको अपनी जेब से पैसे देने पढ़ जाएंगे। बड़ी बीमारयों का इलाज काफी महंगा भी होता है एक दम पैसों का इंतजाम करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में पेशेंट को जल्द से जल्द इलाज की भी जरूरत होती है। ऐसे में लाखों रुपए के खर्चे को आप टॉप अप और सुपर टॉप अप प्लान लेकर कवर कर सकते हैं। (Health Insurance)
खबर ये भी हैं : Samsung Galaxy S24 Ultra : Samsung के आगे पानी भरेगा iPhone 15, Galaxy S24 Ultra में 50 MP टेलीफोटो कैमरा के साथ मिल सकते हैं ये फीचर्स
क्या होते हैं Top-Up, super top-up plans (Health Insurance)
हेल्थ इंश्योरेंस में टॉप-अप और सुपर टॉप-अप प्लान कम प्रीमियम में आपको बड़े जोखिम से सुरक्षा प्रदान करते हैं। बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ आप टॉप अप प्लान भी ले सकते हैं। ऐसे में अगर मेडिकल कंडीशन में आपका खर्च ज्यादा होता है तो आपके टॉप अप प्लान से ये खर्चा कवर हो जाता है। इसे उदाहरण के तौर पर भी समझा जा सकता है। अगर आपके पास 2 लाख रुपए की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है तो आप 5 लाख का टॉप-अप प्लान लेते हैं तो अब आपकी कुल समअश्योर्ड राशि 7 लाख हो जाएगी।
खबर ये भी हैं : Short Funny Jokes : डॉक्टर – तुम कौन- सा साबुन इस्तेमाल करते हो, मरीज – बजरंग का साबुन, डॉक्टर – पेस्ट ?…
टॉप-अप प्लान्स में क्या है शामिल (Health Insurance)
- रोगी के अस्पताल में भर्ती होने की लागत
- उत्पाद के अनुसार अस्पताल में रखे जाने से पहले की लागत
- उत्पाद के अनुसार अस्पताल में रखे जाने के बाद लागत
- डेकेयर प्रक्रिया
- अंग दान के लिए खर्च
- आपातकालीन एम्बुलेंस शुल्क
- आवासीय (डोमिसिलरी) उपचार की लागत
खबर ये भी हैं : Upcoming Hyundai SUVs : 2024 में Creta EV सहित चार SUV होगी लॉन्च, 16 जनवरी को आ जायेगी creta facelift

क्या है दोनों प्लान में अंतर (Health Insurance)
बढ़ती स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं और बढ़ते खर्चों को ध्यान में रखते हुए हेल्थ पॉलिसी के साथ टॉप अप और सुपर टॉप अप प्लान एक अतिरिक्त फायदे की तरह है। दोनों ही आपके हेल्थ कवरेज को बढ़ाते हैं। इनकी मदद से मेडिकल इमरजेंसी के समय होने वाले अतिरिक्त खर्चों को आसानी से कवर किया जा सकता है। अच्छी बात ये है कि इन कवर्स के साथ आपको टैक्स बेनिफिट भी दिया जाता है। तो ऐसे में आपको टैक्स में छूट का लाभ तो मिलता ही है साथ ही साथ ही मेडिकल इमरजेंसी में फायदा भी। इसलिए ये एक अच्छा टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट भी है।
खबर ये भी हैं : OnePlus 12 series : OnePlus लेकर आ रहा, 5500mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर 5G स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जानें पूरी डिटेल




