Betul Samachar : 150 गांव के 6 हजार से अधिक बच्चों ने बाल विवाह न करेंगे ना करने देंगे की ली शपथ
Betul Samachar: More than 6 thousand children of 150 villages took oath that they will not do or allow child marriage.
जिले के 150 गांव में एक साथ किया गया बाल विवाह से आजादी पखवाड़े का समापन

Betul Samachar : (बैतूल)। प्रदीपन संस्था बोरगांव ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउन्डेशन के सहयोग से बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से बचाने के लिये बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों ने बाल विवाह न करेंगे ना करने देंगे की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि प्रदीपन संस्था द्वारा बाल विवाह से आजादी पखवाड़े का समापन सोमवार को जिले के 150 गांव में किया गया।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : भय प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी, राम जन्म होते ही हर्षित हुए भक्त, जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

प्रत्येक गांव में 5 बजे से 7.30 बजे तक दीप जलाकर बाल विवाह के विरोध में शपथ ली गई। प्रदीपन संस्था की सचिव रेखा गुजरे के नेतृत्व में संस्था के कार्यकर्ताओं, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, दीपमाला खातरकर, चारूलता वर्मा, अलका, रविशंकर, सन्तोष व अन्य कार्यकर्ताओं ने जिले में शैक्षणिक संस्थाओं की सहभागिता से अब तक 6337 बालक, बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए जागरूक किया है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : साहू समाज का पापाकुंशा एकादशी व्रत अनुष्ठान पूजन समारोह 25 को होंगा

50 हजार जुर्माना 2 साल जेल का प्रावधान
अभियान के तहत जानकारी दी गई कि निर्धारित विवाह आयु बालिका 18 वर्ष पूर्ण के पश्चात तथा बालक की 21 वर्ष पूर्ण करने के बाद ही विवाह हो। यदि कोई भी परिवार अपने बालक या बालिकाओं का बाल विवाह करते है तो वह दो साल के लिए जेल जा सकते है। बाल विवाह में शामिल, विवाह कराने वाले पंडित व अन्य जो इस विवाह के सहभागी होंगे, सभी अपराधी होंगे और वे भी जेल जा सकते है।
खबर ये भी हैं : Betul News : संत श्री आसारामजी बापू आश्रम में विशेष श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
इस अवसर पर बाल विवाह के विरोध में बाल विवाह से मध्यप्रदेश व भारत को मुक्त बनाने के लिये सैकड़ो गांव की 12 शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षा प्राप्त कर रहे 6337 बालक बालिकाओं ने बाल विवाह के खात्मे और विरोध में एक साथ शपथ ली।
खबर ये भी हैं : Betul News : सर्वपितृ अमावस्या को चिखलार आश्रम में हुआ सामूहिक श्राद्ध, सैकड़ों लोग हुए शामिल



