Hero Vida V1 Plus : सस्ता हुआ Hero का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेंगी 100 किमी की टॉप रेंज, मात्र देने होंगे इतने रूपये
Hero Vida V1 Plus: This electric scooter of Hero has become cheaper, you will get a top range of 100 km, you will have to pay only this much rupees.

| WHATSAPP GROUP |
|
Hero Vida V1 Plus : हीरो मोटोकॉर्प ने Vida V1 Plus को कम कीमत के साथ फिर से लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर अब 1. 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर उपलब्ध है। V1 Pro की तुलना में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 30,000 हजार रुपये सस्ता है। भारत में इसका मुकाबला ओला, एथर, टीवीएस, बजाज जैसी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर से है। यदि आप भी एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर मौका हो सकता है। आइए जानते है Vida V1 Plus की पूरी डिटेल्स….
खबर ये भी हैं : Honda Elevate : Honda ने लॉन्च की नई Elevate SUV, लुक और फीचर्स में हुंडई क्रेटा को देती है टक्कर, जानें कीमत
चार्जिंग और फीचर्स (Hero Vida V1 Plus)
दोनों स्कूटरों को लेकर कंपनी का दावा है कि इनकी बैटरी फास्ट चार्जर से महज 65 मिनट में ही 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है, वहीं इस बैटरी को फुल चार्ज होने में तकरीबन 5 घंटा 15 मिनट का समय लगता है। फीचर्स के तौर पर इन स्कूटरों में 7 इंच का टीएफटी ट्च डिस्प्ले दिया गया है, जो कि डार्क और ऑटो मोड के साथ आता है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है, इसके अलावा ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक दिया गया है।
अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एंटी थेफ्ट अलार्म, ट्रैक माय बाइक, जियोफेंस, रिमोट इमोबिलाइजेशन, व्हीकल डायग्नोस्टिक, एसओएस अलर्ट बटन, फॉलो मी होम लाइट्स, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रॉनिक सीट और हैंडल लॉक, क्रूज कंट्रोल, दोनों तरफ मुड़ने वाला एक्सलेटर (थ्रॉटल) और इनकमिंग कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
खबर ये भी हैं : Tecno Spark 20C : Tecno ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 5 फोन, iPhone वाले हैं फीचर्स, जानें ऑफर और कीमत
बैटरी, मोटर और रेंज (Hero Vida V1 Plus)
Vida V1 Plus दो 1. 72 kWh बैटरी पैक के साथ आता है,जिन्हे रिमूव भी किया जा सकता है। इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 100 किमी है और ये 80 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर भाग सकता है। मोटर से अधिकतम आउटपुट 6 किलोवाट है और टॉर्क आउटपुट 25 एनएम है। पोर्टेबल चार्जर को बैटरी पैक को पूरी तरह चार्ज करने में 5 घंटे 15 मिनट का समय लगता है।
खबर ये भी हैं : Vivo Y200e 5G : Vivo के धांसू फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, इतनी है कीमत
वारंटी (Hero Vida V1 Plus)
विडा इलेक्ट्रिक अपने इस ई-स्कूटर पर 5 साल या 50,000 किमी की वारंटी देता है, जबकि बैटरी पर 3 साल और 30,000 किमी की वारंटी मिलती है। Vida का दावा है कि V1 Plus 3. 4 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। ऑफर पर तीन राइडिंग मोड- इको, राइड और स्पोर्ट दिए गए हैं।
खबर ये भी हैं : Redmi 13C : धड़ाम से गिरा Redmi 13C स्मार्टफोन का दाम, मिल रहा 1000 रुपये का डिस्काउंट, जल्दी करें ऑर्डर
क्या है नई कीमत (Hero Vida V1 Plus)
कंपनी ने दोनों स्कूटरों की कीमत में भारी कटौती की है। Vida V1 Plus की कीमत पहले से 25,000 रुपये कम हो गए हैं, जबकि V1 Pro के दाम 19,000 रुपये तक घटा दिए गए हैं। कीमतों के कटौती के बाद इनकी कीमत क्रमश: Vida V1 Plus के लिए 1. 20 लाख रुपये और V1 Pro की कीमत 1. 40 लाख रुपये हो गई है। हीरो मोटोकॉर्प ने स्कूटरों की कीमत के अलावा अन्य कोई बदलाव नहीं किया है। इच्छुक ग्राहका इन स्कूटरों को महज 499 रुपये में बुक कर सकते हैं।
खबर ये भी हैं : Xiaomi 14 : 7 मार्च को Xiaomi 14 स्मार्टफोन की होगी धमाकेदार एंट्री, जानें प्राइस रेंज और स्पेसिफिकेशन्स






