Xiaomi 14 : 7 मार्च को Xiaomi 14 स्मार्टफोन की होगी धमाकेदार एंट्री, जानें प्राइस रेंज और स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 14: Xiaomi 14 smartphone will have a big entry on March 7, know the price range and specifications.

| WHATSAPP GROUP |
|
Xiaomi 14 : Xiaomi 14 का इंतजार कर रहे इंडियन मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कंपनी ने Xiaomi India के ऑफिशियल X (Twitter) हैंडल के जरिए Xiaomi 14 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत में 7 मार्च 2024 को लॉन्च किया जाएगा। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने कुछ समय पहले इस सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म की थी। यह सीरीज ग्लोबल मार्केट में 22 फरवरी को लॉन्च की जाएगी। ग्लोबल लॉन्चिंग के कुछ दिन बाद इसे भारतीय मार्केट में लाया जाएगा।
खबर ये भी हैं : Infinix Hot 40i : Infinix लाया 32MP कैमरा वाला Hot 40i 5g फोन, मिलेंगी 5,000mAh की दमदार बैटरी, कीमत बस इतनी
स्पेसिफिकेशन्स (Xiaomi 14)
स्क्रीन : शाओमी 14 स्मार्टफोन 2670 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.36 इंच की पंच-होल ओएलईडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 300निट्स ब्राइटनेस 2160पीडब्ल्यूएम डिमिंग जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर : Xiaomi 14 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सपोर्ट करता है जो 3.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 750जीपीयू दिया गया है।
बैक कैमरा : यह शाओमी मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलता है।
फ्रंट कैमरा : Xiaomi 14 स्मार्टफोन में सेल्फी खींचने, रील्स बनाने तथा वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी : शाओमी 14 को 4,610एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है। इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए जहां 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है वहीं साथ ही यह मोबाइल 50वॉट वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
अन्य : इस फोन में In-display fingerprint sensor, IP68 रेटिंग, USB Type-C 3.2 Gen 1 और Wi-Fi 7 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
खबर ये भी हैं : Honor X9b 5G : 108MP कैमरे वाला Honor X9b 5G फोन लॉन्च, मिलेंगी 5,800mAh की दमदार बैटरी, जानें कीमत
चिपसेट और डिस्प्ले (Xiaomi 14)
लेकिन लीक रिपोर्ट की मानें, तो अपकमिंग फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा। साथ ही फोन में 4610mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन 8 जीबी से लेकर 16 जीबी रैम सपोर्ट के साथ आएगा। फोन को 256 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज सपोर्ट में पेश किया जाएगा। फोन 6.36 इंच स्क्रीन साइज में आएगा। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही फोन डॉल्बी विजन, एचडीआर10+ सपोर्ट के साथ आएगा। फोन 3000nits पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। फोन में एंड्रॉइ़ड 14 बेस्ड HyperOS सपोर्ट दिया जा सकता है।
खबर ये भी हैं : Tata Tigor & Tiago iCNG AMT : Tata ने लॉन्च किया Tiago और Tigor CNG का ऑटोमेटिक (AMT) वेरिएंट, जानें कीमत और खासियत
कीमत (Xiaomi 14)
गौरतलब है कि शाओमी 14 चाइना में पहले से ही सेल के लिए उपलब्ध है। वहां की मार्केट में यह फोन 4 मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत 3999 युआन (तकरीबन 46,000 रुपये) से लेकर 4999 युआन (करीब 57,000 रुपये) तक जाती है। यह 8GB+256GB और 16GB+1TB का प्राइस है। उम्मीद है कि Xiaomi 14 इंडिया प्राइस 40 हजार रुपये से शुरू हो सकता है। वहीं अनुमान है कि फोन का 1टीबी वेरिएंट शायद भारत में ना लाया जाए।
खबर ये भी हैं : Poco X6 5G : खुशखबरी! 64MP कैमरा वाले Poco X6 की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा 3 हजार का बंफर डिस्काउंट






