Hyundai Creta Facelift : Grand Vitara से टक्कर लेने आ गई नई Hyundai Creta, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, यहॉं देखे कीमत
Hyundai Creta Facelift: New Hyundai Creta has come to compete with Grand Vitara, you will get these great features, see the price here

| WHATSAPP GROUP |
|
Hyundai Creta Facelift : हुंडई ने नई क्रेटा को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया है। Hyundai Creta के इस फेसलिफ्ट वर्जन को 10,99,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। Hyundai ने इसे 7 वेरिएंट के साथ 6 मोनो टोन कलर ऑप्शन के साथ उतारा है, जिसमें रोबस्ट एमेरॉल्ड पर्ल (न्यू), फियरी रेड, रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और ब्लैक छत के साथ एटलस व्हाइट कलर ऑप्शंस शामिल हैं। भारतीय मार्केट में Hyundai Creta Facelift की सीधा मुकाबला किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर जैसी गाड़ियों से होगा।
खबर ये भी हैं : Jio Republic Day Offer : Jio ग्राहकों की हुई मौज, long Validity वाले प्लान के साथ मिल रहे कई तगड़े बेनिफिट, जानें रिपब्लिक डे ऑफर -1
फीचर्स (Hyundai Creta Facelift)
क्रेटा फेसलिफ्ट के इंटीरियर की बात करें तो केबिन को काफी अपडेट किया गया है। अब इसमें नए डिजाइन का डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल लेआउट मिलेगा। लेटेस्ट एसयूवी ने लाजवाब खूबियों के साथ एंट्री मारी है। इसमें इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए 10. 25 इंच की दो स्क्रीन, अपडेटेड सीट अपहोल्स्ट्री, 360 डिग्री सराउंड कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।
खबर ये भी हैं : Rechargeable LED Bulb : बिजली बिल की टेंशन खत्म! बिना लाइट के घंटो जलते रहेंगे ये बल्ब, कीमत भी काफी कम
सेफ्टी फीचर्स (Hyundai Creta Facelift)
भारत में सेफ कारों को बढ़ावा देते हुए हुंडई ने नई क्रेटा में जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। क्रेटा फेसलिफ्ट में Hyundai SmartSense के तहत लेवल 2 ADAS सिस्टम की सपोर्ट मिलेगी। इस कार में 6 एयरबैग्स, सभी सीटों के लिए 3 पॉइंट सीट बेल्ट, चारों पहियों के लिए डिस्क ब्रेक, VSM के साथ ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं।
खबर ये भी हैं : Ather 450S : खुशखबरी! 20 हजार रुपए सस्ता हुआ Ather का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिर्फ इतने देने होंगे पैसे
इंजन और कीमत (Hyundai Creta Facelift)
नई हुंडई क्रेटा तीन इंजन ऑप्शंस के साथ मिलेगी। इनमें 1. 5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड, 1. 5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1. 5 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। पावर ट्रांसमिशन के लिए 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड iMT, ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर, CVT और 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलेगा। साउथ कोरियन ऑटो कंपनी ने पहले ही इसकी बुकिंग शुरू कर दी थी। नई क्रेटा को आप 25,000 रुपये में बुक कर सकते हैं। क्रेटा फेसलिफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 10,99,900 रुपये से लेकर 19,99,900 रुपये तक है।
खबर ये भी हैं : Motorola Edge 40 Neo : 12 जनवरी को तहलका मचाने आ रहा Motorola Edge 40 Neo, मिलेगा 144Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड डिस्प्ले





