बैतूल

Youth Festival : प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है, युवा उत्सव का हुआ शुभारंभ

Youth Festival: Taking part in competitions increases self-confidence, Youth Festival started

Youth Festival : प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है, युवा उत्सव का हुआ शुभारंभ
Youth Festival : (बैतूल)। मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जेएच कॉलेज में महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम डॉ.उषा द्विवेदी और डॉ.खेमराज मगरदे के आतिथ्य में, प्राचार्य डॉ.राकेश तिवारी की उपस्थिति में और जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष घनश्याम मदान की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक समन्वयक डॉ.राजेश शेषकर ने युवा उत्सव के प्रतिवेदन व कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

खबर ये भी हैं: Ekadashi fast : एकादशी का व्रत करने से कष्टों का अंत होता है-पंडित नरेंद्र दुबे

घनश्याम मदान ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए युवा उत्सव की अवश्यकता पर प्रकाश डाला। डॉ.उषा द्विवेदी और डॉ.खेमराज मगरदे ने विद्यार्थियों को युवा उत्सव में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ.राकेश तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों युवा उत्सव एक मंच होता है एवं उनको अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उन्होने कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास बड़ता है।

खबर ये भी हैं: Maruti Suzuki Baleno : Maruti Suzuki Baleno के ये फीचर्स बना रहे लोगो को दीवाना, Mahindra Tata को दे रही जबरदस्‍त टक्‍कर

Youth Festival : प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है, युवा उत्सव का हुआ शुभारंभ

यह प्रतियोगिताएं हुई संपन्न(Youth Festival)

प्रथम दिवस संगीत विद्या अंतर्गत एकल गायन, शास्त्रीय सुगम संगीत, भारतीय सुगम संगीत, पाश्चात्य संगीत, समूह गान, भारतीय वाद्य संगीत, साहित्यिक विद्या अंतर्गत प्रश्न मंच, वक्तत्व कला, वाद-विवार, रंगमंचीय विद्या अंतर्गत नाटक, लघुनाटिका, माइम, मिमिक्री, नृत्य विद्या अंतर्गत एकल नृत्य, समूह नृत्य की विद्याएं संपन्न हुई। विभिन्न विद्याओं में निर्णायण नेताराम रावत, दीलिप राव, जुबेर खान, पप्पू उइके, नितिशा उइके, जूही रावत उपस्थ्ति रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो.संतोष पंवार द्वारा किया गया।

खबर ये भी हैं: Funny Jokes : डॉक्‍टर- कैसे टूट गए तुम्‍हारे 3 दांत? मरीज- पत्‍नी ने कड़क रोटी बनाई थी…….

इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनोन में संगीतकार नामदेव अतुलकर व साथी कलाकार रहे। आज संपन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम कल समापन समारोह में घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.युगल किशोर सरले, डॉ.जीपी साहू, डॉ.रंजीता बरखानिया, डॉ.प्रगति डोंगरे, डॉ.खुशाल देवधरे, डॉ.एकनाथ निरापुरे, डॉ.माधुरी धोटे, डॉ.रितु साहू, डॉ.शीतल खरे, डॉ.विभा मालवीय, डॉ.शिक्षा गढेकर, प्रो.किरण खातरकर, प्रो.दिव्या दांगी, डॉ.मनोहर गावंडे, प्रो.शिवप्रकाश पंवार, प्रो.मनोज घोरसे, डॉ.प्रियंका लिखितकर, डॉ.शारदा कौशिक, डॉ.अर्चना मिश्रा, प्रो.निर्मला पंवार, प्रो.नीरज धाकड़, प्रो.गौसर, प्रो.स्वाति लोखंडे, प्रो.निधीश मिश्रा, डॉ.दीपक मानकर का सराहनीय योगदान रहा।

खबर ये भी हैं: GK Questions : भारत ने किस देश के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं बंद कर दी है?

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button