Indigo Flight Ticket Price: खुशखबरी! IndiGo ने किया बड़ा ऐलान, अब 300 से 1000 रुपये तक कम हो जाएगा फ्लाइट टिकट
Indigo Flight Ticket Price: Good news! IndiGo made a big announcement, now flight tickets will be reduced by Rs 300 to Rs 1000.

| WHATSAPP GROUP |
|
Indigo Flight Ticket Price : नए साल की शुरुआत में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अगर आप इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट से सफर करते हैं, तो अब आपको टिकट के लिए कम पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। दरअसल, एयरलाइंस ने गुरुवार को फ्यूल चार्ज (Fuel Charge) हटाने की घोषणा की है। Indigo Airlines के मुताबिक, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट ये 4 जनवरी 2024 से लागू कर दिया गया है। (Indigo Flight Ticket Price)
खबर ये भी हैं : itel P55 5G : 10 हजार से कम में खरीदें Itel P55 5G फोन, 12GB रैम के साथ मिलेगा 50MP कैमरा, 2 साल वॉरंटी
एटीएफ की कीमत में हुआ बदलाव (Indigo Flight Ticket Price)
इंडिगो ने की तरफ जारी बयान में कहा गया कि एटीएफ की कीमत में लगातार बदलाव होता रहता है। मार्केट की कंडीशन के अनुसार आने वाले समय में किराये में बदलाव आ सकता है। इससे पहले न्यू ईयर के मौके पर एटीएफ की कीमत में लगातार तीसरे महीने कटौती देखने को मिली थी। सरकार ने 1 जनवरी 2024 से दिल्ली में एटीएफ का प्राइस 4,162. 5 घटाकर 101,993. 17 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया है। इससे पहले नवंबर में एटीएफ के दाम में करीब 6,854. 25 रुपये किली (6%) और दिसंबर में 5,189. 25 रुपये (4. 6%) की कटौती की गई थी।
खबर ये भी हैं : New Hyundai Creta : नई Hyundai Creta की बुकिंग हुई स्टार्ट, खूबियां जान करेंगा खरीदने का मन
300 से 1000 रुपए तक सस्ता हो जाएगा सफर (Indigo Flight Ticket Price)
एयरलाइंस के इस फैसले के बाद अब यात्रियों के लिए इंडिगो फ्लाइट का सफर 300 रुपए से 1000 रुपए तक सस्ता हो जाएगा। अभी तक दूरी और दर का अनुपात कुछ इस तरह था-
- 500 किमी से कम की यात्रा के लिए ₹ 300
- 510 और 1,000 किमी के बीच की दूरी के लिए ₹ 400
- 1,001 और 1,500 किमी के बीच की यात्रा के लिए ₹ 550
- 1,501 और 2,500 किमी के बीच की यात्रा के लिए ₹ 650
- 2,501 और 3,500 किमी के बीच की यात्रा के लिए ₹ 800
- 3,501 किमी से अधिक की यात्रा के लिए ₹ 1,000
खबर ये भी हैं : funny jokes : अध्यापक ने एक छात्र से पूछा – बताओ, शाहजहां कौन था, छात्र – जी, वह एक मजदूर था, अध्यापक – कैसे?…
क्या होगा असर? (Indigo Flight Ticket Price)
इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए फ्यूल सरचार्ज दूरी और एयरलाइन के आधार पर तय किया जाता है। इंडिगो ने फ्यूल चार्ज लगाने का फैसला एटीएफ की कीमत में लगातार बढ़ोतरी के बाद लिया था। एटीएफ किसी भी एयरलाइन के ऑपरेशन पर होने वाले खर्च का बड़ा हिस्सा होता है। फ्यूल सरचार्ज लगाने से इंडिगो एयरलाइन को एटीएफ की बढ़ती कीमत को कवर करने में मदद मिली थी। अब जब एटीएफ की कीमत में कटौती की गई तो इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज हटाने का फैसला किया है। इसका असर आने वाले समय में टिकट की कीमत पर देखा जाएगा।
खबर ये भी हैं : BMW G 310 R : जबरदस्त फीचर्स के साथ घर लाए BMW की ये धांसू बाइक, जानें कीमत




