Betul Today News : जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता 11 जनवरी को होगी
Betul Today News: District level essay competition will be held on 11 January

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। जेएच कॉलेज बैतूल में आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग भोपाल, मुख्य चुनाव पदाधिकारी मध्यप्रदेश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बैतूल के आदेश के परिपालन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2024 के उपलक्ष्य में एवं मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता 6 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजे से अपने-अपने महाविद्यालय में एवं जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता जयवंती हॉक्सर कॉलेज बैतूल में 11 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी।
खबर ये भी हैं : Betul News : ताप्ती मंदिर खेड़ी सावलीगढ़ में संपन्न हुआ 11 लाख गुरु मंत्र अनुष्ठान
Betul Today News : जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता 11 जनवरी को होगी
जिसमें प्रत्येक महाविद्यालय से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ होगा। जिसमें विद्यार्थी 1000 शब्दों का निबंध लिखेंगे। कार्यक्रम आयोजित करने हेतु बैतूल जिले का जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुखदेव डोंगरे प्राध्यापक प्राणीशास्त्र को नियुक्त किया है।
नोडल अधिकारी ने आज जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन एवं संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद के साथ बैठक की तदउपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आयोजन समिति के संयोजक डॉ. गोपाल साहू, सह संयोजक डॉ. मनोज घोरसे, सदस्य डॉ. कमलेश अहिरवार, खुशहाल देवघरे, डॉ. शीतल खरे, प्रो. संतोष पवार, डॉ. दीपक मानकर के साथ विचार विमर्श कर निबंध प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के लिए रूपरेखा तैयार की। जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता हेतु निर्णायक समिति में प्रो. शंकर सातनकर भीमपुर, प्रो. हेमंत निरापुरे घोड़ाडोंगरी, प्रो. प्रदीप पंद्राम सारनी, प्रो. जगदीश उईके आमला, डॉ. मेघा मालवीय को नियुक्त किया गया है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : ज्ञान कुंज एकेडमी ने एक बार फिर साबित की अपनी श्रेष्ठता



