छिंदवाड़ा

Chhindwara News : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक हुईं

Chhindwara News : Introductory meeting of all the officers was held in the Collectorate meeting room.

Chhindwara News : प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली । उन्होंने सभी जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही जिले में चल रही जल जीवन मिशन योजना, जल निगम के कार्यों सहित अन्य सभी विभागों की योजनाओं के बारे और पीएम जनमन अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, एसपी श्री विनायक वर्मा, एडीएम श्री के.सी.बोपचे, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री संजय पुन्हार, श्री विवेक साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button