IRCTC New Year Tour Package: सस्ते में विदेश में मनाएं नए साल का जश्न, IRCTC देगा 5 दिन तक खाना – पीना, रहना सब कुछ रहेगा फ्री
IRCTC New Year Tour Package: Celebrate New Year abroad cheaply, IRCTC will provide food, drinks and accommodation for 5 days, everything will be free.

|
IRCTC New Year Tour Package : कुछ ही दिन में साल 2023 बीत जाएगा और लोग नए साल 2024 का जश्न मनाने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए एक बेहद ही किफायती एयर टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आप थाईलैंड के दो सुंदर शहर घूम पाएंगे। इसमें आप 60 हजार रुपये से भी कम पैसे में थाईलैंड की सैर कर सकते हैं। पैकेज की शुरुआत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से होगी।
खबर ये भी हैं : Govt Employees Salary hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, वेतन में होगी बढ़ोतरी, महंगाई भत्ते को लेकर हुआ अपडेट
टूर पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं (IRCTC New Year Tour Package)
- इस टूर पैकेज के यात्रियों के लिए मुंबई से फ्लाइट द्वारा बैंकॉक (थाईलैंड) और वापसी की यात्रा बैंकॉक (थाईलैंड) सीधी फ्लाइट से लखनऊ की गई है।
- इस पैकेज में पर्यटकों को होटल में रुकने, फ्लाइट टिकट, खाने-पीने आदि कई तरह की सुविधाएं मिलेगी। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा दी जाएगी।
- मील प्लान की बात करें तो आपको इस एयर टूर पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 4 डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism। com पर जाकर कर सकते हैं।
खबर ये भी हैं : Royal enfield shotgun 650 : जल्द ही लॉन्च होंगी Royal Enfield की जोरदार लुक के साथ नई बाइक Shotgun 650, यहॉं देखे फीचर्स और कीमत
टूर पैकेज की खास बातें (IRCTC New Year Tour Package)
- पैकेज का नाम– Treasures of Thailand ex Mumbai (WMO033)
- डेस्टिनेशन कवर– पटाया और बैंकॉक
- टूर डेट– 10 से 14 जनवरी, 2024
- टूर की अवधि– 5 दिन/4 रात
- मील प्लान– ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
- ट्रैवलिंग मोड– फ्लाइट
- एयरपोर्ट/प्रस्थान का समय– मुंबई एयरपोर्ट/00:10 बजे
खबर ये भी हैं : Business Idea : कहीं भी शुरू करें ये बिसनेस, हर महीने होगी लाखो की कमाई, लागत भी बहुत कम
|



