बैतूल

Betul News : अजब है, गजब है! बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पेपर पर प्रिंट कर दी जा रही X-रे रिपोर्ट

Betul News : It's amazing, amazing! X-ray report being printed on paper in Ghodadongri Hospital of Betul district

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आयी है. अस्पताल में मरीजों को कागज पर एक्स-रे की प्रिंट निकाल कर दी जा रही है. इस लापरवाही का नतीजा अस्पताल में आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. बता दें कि इन दिनों जिले के सरकारी अस्पताल में ओपीडी की संख्या काफी अधिक है. ऐसे में कुछ अस्पताल में मरीज एक्स-रे कराने के लिए पहुंच रहे हैं. अस्पताल में एक्स-रे मशीन तो है, लेकिन एक्स-रे फिल्म ना होने कारण मरीज को रिपोर्ट फोटो कॉपी वाले सादा ए-4 साइज के पेपर पर दी जा रही है। ऐसे में मरीज और डॉक्टर दोनों असमंजस में है कि आखिर हम रिपोर्ट को कैसे चेक करें. कई बार चेस्ट में इन्फेक्शन का भी पता लगाना मुश्किल हो रहा है. घोड़ाडोंगरी अस्पताल में ये लापरवाही देखने को मिल रही है. वहीं मरीजों के परिजन काफ़ी नाराज़ हैं। हड्डी के एक्स-रे की बात करें तो बड़े फ्रैक्चर तो कागज पर दिखाई दे जाते हैं, लेकिन माइनर फ्रैक्चर कागज पर दिखाई नहीं देते. इसी तरह जिन मरीजों को छाती में संक्रमण होता है, उनके एक्स-रे में संक्रमण नहीं दिखाई देता. इसके अलावा ईएनटी के मरीजों की रिपोर्ट भी स्पष्ट नहीं दिखाई देती. जिस कारण मरीजों को मजबूरन निजी सेंटर पर एक्स-रे कराना पड़ रहा है.

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button