बैतूल
Jan Ashirwad Yatra : सब को कुछ ना कुछ दिया हमारा भी ख्याल रखो
Jan Ashirwad Yatra: Gave something to everyone, take care of us too
प्रेरक संघ मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर रखेंगे अपनी मांग
Jan Ashirwad Yatra : (बैतूल)। जिले में मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान प्रेरक संघ संघ 51 किलो फूलों और स्मृति चिन्ह से मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए प्रदेश के 24 हजार निष्कासित साक्षरता संविदा प्रेरक शिक्षको की बहाली की अपनी मांग रखेगा। इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष सेवक राम यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वागत भव्य रूप में किया जाएगा।
संगठन के प्रदेश महासचिव रणजीत सिंह राठौड़ द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री सभी कर्मचारियों के लिए कुछ ना कुछ सौगात दे रहे है इसलिए हमें आशा है कि प्रदेश के 31 मार्च 2018 से निष्कासित साक्षरता संविदा प्रेरक शिक्षक को बहाल जरूर करेंगे। इस अवसर पर पूरे प्रदेश से निष्कासित प्रेरक शिक्षक साथी उपस्थित रहेंगे।



