बैतूल

Betul Today News : ओलंपिक में नाम रोशन करना चाहती है वोंशिका

Betul Today News: Vonsika wants to make her name famous in Olympics

तलवारबाजी में प्रतियोगिता में भी किया बैतूल का नाम रोशन, नेशनल ट्रेडिशनल लाठी चैम्पियनशिप में भी जीत चुकी हैं मेडल

Betul Today News : ओलंपिक में नाम रोशन करना चाहती है वोंशिका

Betul Today News : (बैतूल)। मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित तात्पा टोपे स्टेडियम में आयोजित 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बैतूल जिले की मेधावी बिटिया वोंशिका माहेश्वरी ने शानदार तलवारबाजी का प्रदर्शन करते हुए जिले और परिवार का नाम रोशन किया है।

सीएम भी कर चुके हैं वोंशिका को सम्मानित

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के अग्रणी व्यवसायी देवेंद्र सतीष कुमार माहेश्वरी एवं मधु माहेश्वरी की सुपुत्री जय हनुमान व्यायाम शाला बैतूल गंज की उत्कृष्ट खिलाड़ी एवं छात्रा वोंशिका माहेश्वरी ने नेशनल ट्रेडिशनल लाठी स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2021 में गोल्ड मेडल जीतकर परिवार का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया था। इस सफलता पर उन्हें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

भोपाल में हुआ था प्रतियोगिता आयोजन

जिला खेल अधिकारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल किया गया। इस प्रतियोगिता में 14 से 19 आयु वर्ग के 9 संभाग के 1100 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं तलवारबाजी, रायफल शूटिंग और फुटसल में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का समापन 13 सितम्बर को किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राइफल शूटिंग में 54 बच्चे, तलवारबाजी में 40 और फुटसल में 22 बच्चों का राष्ट्रीय क्रीड़ा के लिए चयन किया जाएगा।

तलवारबाजी में दिखाया हुनर

Betul Today News : ओलंपिक में नाम रोशन करना चाहती है वोंशिकाश्री पंवार ने बताया कि वोंशिका माहेश्वरी ने तलवारीबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। वोंशिका नर्मदापुरम संभाग से प्रतियोगिता में शामिल हुई थी। वोंशिका ने बताया कि उसका सपना ओलंपिक में नाम रोशन करना है। इसके लिए वह प्रतिदिन अभ्यास भी कर रही है।

वोंशिका सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उनके द्वारा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी पूरी प्राथमिकता दी जाती है। वोंशिका का कहना है कि उन्हें ओलिंपिक खिलाड़ी भवानी देवी के वीडियो से प्रेरणा मिली है और अब वह भी ओलंपिक तक जाना चाहती है।

उपलब्धियों से भरा रहा है वोंशिका का सफर

जिले के इतिहास में पहली बार किसी छात्रा ने राज्य स्तर पर तलवारबाजी में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। वोंशिका के खेलों का यदि रिकार्ड देखा जाए तो उपलब्धि भरा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की लाठी प्रतियोगिता में जहां सिल्वर और स्वर्ण पदक जीता था।

वहीं वह कुशल तैराक भी है और भरतनाट्यम में भी पारंगत है। वोंशिका ने यह लाठी प्रतिभा कोच विनोद बुंदेले के माध्यम से सीखी है। इसके अलावा वोंशिका ने 50 मीटर और 100 मीटर तैराकी में प्रथम स्थान प्राप्त कर संभाग स्तर की पात्रता प्राप्त की है। वोंशिका की इस उपलब्धि पर उन्हें माता-पिता, गुरुजनों, कोच, सहपाठियों सहित ईष्टमित्रों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button