ट्रेंडिंग

Katni Crime News: रक्षक बने भक्षक…. लेडी पुलिस अफसर का बुजुर्ग, महिला और बच्चे पर अमानवीय अत्याचार, वीडियो वायरल होते ही हुई सस्पैंड

Katni Crime News: Protectors turned predators…. Lady police officer commits inhuman atrocities on an old man, woman and child, suspended as soon as the video goes viral

Katni Crime News: हालही में सामने आए एक विडियो में एक महिला लेडी पुलिस अफसर एक बुजुर्ग महिला और उसके पोते के साथ बेरहमी से पिटाई करती हुई दिख रही है | यह घटना समाज के लिए एक बड़ा झटका है और यह सवाल खड़े करती है की क्या पुलिस कानून का पालन करने और नागरिको की सुरक्षा करने के लिए है या फिर अत्याचार करने के लिये ?

Katni Crime News
Katni Crime News

यह भी पढ़े : Kanpur News: पाकिस्तान स्थित आतंकी फरहतुल्लाह गोरी का भारतीय ट्रेनों को निशाना बनाने का निर्देश…वीडियो जारी कर खुलासा

मध्यप्रदेश के कटनी जिले का एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है | वायरल विडियो में साफ़ दिख रहा है की एक महिला , एक बुजुर्ग और उसके पोते को बड़ी ही बेरहमी से मार रही है |

Katni Crime News: कमरा बंद कर के पीटती रही अफसर

Katni Crime News
Katni Crime News

हमे मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता और उसका पोता दोनों दलित परिवार से आते है | आपको बता दे की विडियो में महिला और 15 साल के बच्चे को बंद कमरे में बेरहमी से पीट रही महिला लेडी पुलिस अफसर है | विडियो में दिख रहा है कि कैसे पहले उसने कमरे का गेट बंद किया और उसके बाद दोनों को बाल पकड़ कर घसीटा और दोनों की डंडे से पिटाई कर दी| प्रदेश कांग्रेस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर जमकर हमला बोला है।  

यह भी पढ़े : Indore Crime News: इंदौर में जमीन विवाद की खौफनाक घटना, तहसीलदार और पटवारियों पर गोलियों की बरसात

Katni Crime News: बच्चे को बेरहमी से पीटते रहे अन्य पुलिस कर्मी 

Katni Crime News
Katni Crime News

लेडी पुलिस अफसर तब तक उस महिला को पीटती है, जब तक वह बेसुध हो कर जमीन पर नही गिर जाती | थोड़ी देर बाद वह अन्य पुलिस कर्मी आते है और नाबालिक बच्चे के उपर भी अपनी दरिंदगी का कहर बरसते है , ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस दोनों को चोरी के शक में पकड़ कर लायी थी | हैरानी की बात यह है कि अंदर कमरे में चार से पांच पुलिसवाले मौजूद रहे, लेकिन किसी ने महिला अफसर को नहीं रोका। वहीं इस वीडियो में पीड़ित बच्चा पुलिस की क्रूरता को बयां कर रहा है।

यह भी पढ़े : GK Questions : भारत का ऐसा कौन सा रेलवे स्टेशन है, जो आधा राजस्थान और आधा MP में है?…

Katni Crime News: मोहन यादव सरकार पर प्रदेश कांग्रेस का हमला

इस पूरे मामले का विडियो वायरल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार पर जमकर हमला बोला | पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए बोला “साहब रोकिए…मध्य प्रदेश के कटनी में जीआरपी पुलिस द्वारा एक दलित बच्चे और महिला को बेरहमी से पीटने की घटना बताती है कि मध्य प्रदेश में दलितों का जीवन सुरक्षित नहीं है। रक्षक ही उनके भक्षक बनते जा रहे हैं। सीएम साहब! कब रुकेगा दलितों पर अत्याचार पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला और बच्चे पर की गई हिंसा एक गंभीर सामाजिक समस्या है |

यह भी पढ़े : Digital Addiction: बच्चों के लिए डिजिटल दुनिया, लेकिन सीमाओं के साथ

Katni Crime News: रेलवे एसपी सिमाला प्रसाद का भी बयान आया सामने

जबलपुर के एसपी रेलवे, सिमाला प्रसाद ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्होंने इस घटना का ओरिजिनल वीडियो देखा है।

https://x.com/ANI/status/1829112663202275811

Katni Crime News: टीआई समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Katni Crime News
Katni Crime News

कटनी जीआरपी थाने के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा युवक के साथ मारपीट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज सुबह डीआईजी रेल जांच के लिए मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के आधार पर तत्कालीन थाना प्रभारी, एक प्रधान आरक्षक, और चार आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।

यह भी पढ़े : Ujjain News : कालभैरव मंदिर में शराबी श्रद्धालुओं की बेल्ट-डंडों से पिटाई, विडियो वायरल

इस समस्या से निपटने के लिये सरकर , पुलिस प्रसाशन और समाज को मिलकर काम करना होगा | हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहा हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस करे |

यह भी पढ़े :Indore News: पति से विवाद के बाद महिला ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, परिवार में छाया शोक, देखे विडियो।

__________________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button