Ladli Bahana Yojana : 7 हजार बहनों को दिलाया लाड़ली बहना योजना का लाभ, युवा नेता दीपक कुमार नरवरे की 3 विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रही सक्रियता
Ladli Bahana Yojana: 7 thousand sisters got the benefit of Ladli Bahana Yojana, youth leader Deepak Kumar Narvare's activity is increasing in 3 assembly constituencies.

Ladli Bahana Yojana : (बैतूल)। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं धरणीधर समिति के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार नरवरे की सक्रियता बैतूल, मुलताई सहित भैंसदेही तीनों विधानसभा में देखी गई है। विकास यात्रा के दौरान उन्होंने मुलताई विधानसभा के 259 गांवो में जाकर आम जनता की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के माध्यम से सुलझाने का कार्य किया। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाकर लाभान्वित किया।
खबर ये भी हैं: Youth Festival : प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है, युवा उत्सव का हुआ शुभारंभ
लाडली बहना योजना के अंतर्गत
7 हजार बहनों के आवेदन पंचायत के माध्यम से कराकर लाभ दिलाया। चकोरा एवं काजली ग्राम में किसानों की समस्या को देखते हुए 56 लाख की लागत से चकोरा एवं 26 लाख की लागत से काजली ग्राम में जल संसाधन विभाग के माध्यम से सर्वे कराकर पुलिया निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर टेंडर जारी किए। किसानों की सिंचाई की समस्या को देखते हुए पारेगांव जलाश्य की स्वीकृति हेतु जलसंसाधन मंत्री से किसानों के साथ भोपाल पहुंचकर स्वीकृति दिलाई।
खबर ये भी हैं: Election News : विधानसभा चुनाव का बहिष्कार : ग्रामीण बोले- रोड नहीं तो, वोट नहीं, वर्षों से सड़क नहीं बनी, तो वोट क्यों दें
साथ ही प्रभात पट्टन ब्लाक के किसानों द्वारा नहर के लिए द्वारा प्रोटेस्ट करने पर समझाइश देकर प्रोटेस्ट समाप्त कराया। विभागीय अधिकारियों के माध्यम से खोदरीढाना जलाश्य, मोरंड जलाशय, नागढाना जलाशय का जलसंसाधन विभाग से सर्वे कराकर फिलिजिब्लिट रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी। जिसकी स्वीकृति के पश्चात् 4000 हेक्टेयर के लगभग आदिवासी क्षेत्र के अन्नदाता किसानों की भूमि सिंचित होगी। जिससे उन्हें दिवाली के बाद घर छोड़कर दूसरे राज्य में नही जाना पड़ेगा और न ही उनके बच्चों की पढ़ाई प्राभावित होगी।
खबर ये भी हैं: Laukee Ke Kophte : रात के खाने में बनाएं स्वादिष्ट लौकी के कोफ्ते, बच्चे और बड़े रेस्टोरेंट का खाना भुल जाएंगे
दीपक नरवरे ने चर्चा में बताया (Ladli Bahana Yojana)
पार्टी बैतूल विधान सभा से प्रत्याशी बनाती है तो निश्चित ही क्षेत्र की जनता विधानसभा में चुनकर भेजेगी। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने का कार्य किया जायेगा। साथ ही कृषि से संबंधित उद्योग, कारखाने लगाकर जरूरत मंद युवा साथियों के लिए रोजगार के साधन निर्मित कर रोजगार दिलाने का काम प्राथमिकता से करेंगे।
खबर ये भी हैं: GK Questions : चांद पर सबसे पहले कौन सा पौधा उगाया गया ?
बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घरेलू उद्योग धंधों को स्थापित कर रोजगार दिलाने का कार्य किया जाएगा। शासकीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य ताकि प्राइवेट स्कूलों में भारी भरकर फीस का बोझ आम आदमी को न ढोना पड़े। स्वास्थ्य व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, किसानों को खेत तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने का कार्य किया जायेगा। अन्नदाता बंधुओ को खाद बीज की उपलब्धता ग्राम स्तर पर उपलब्ध कराने का कार्य किया जायेगा।
प्रत्येक गांव में शिविर लगाकर नामांतरण, बटवारे के कार्य जिसके लिए किसान खेती के कार्य छोड़कर भटकते रहता है, ग्राम पंचायत स्तर पर ही निराकृत करने के प्रयास करेंगे। आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए भी ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर आम जनता को लाभ दिलाने का कार्य किया जायेगा।
खबर ये भी हैं: Betul News : राठौर समाज के दर्जनो युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिती में हुए शामिल



