बैतूल

Land Dispute Ghodadongri: पुनर्वास विभाग की आवंटित जमीन पर कब्जा करने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत

Land Dispute Ghodadongri: Allegation of occupying the land allotted by the Rehabilitation Department, complaint to the Collector

Land Dispute Ghodadongri: घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना-2 निवासी गरीब महिला ममता राय ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अनावेदकों द्वारा जबरन कब्जा करने और रोड बनाने की कोशिश के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है। ममता राय ने बताया कि वर्ष 1974 में पुनर्वास विभाग शाहपुर द्वारा आवास और कृषि के लिए आवंटित जमीन पर वह वर्षों से निवास और खेती कर रही हैं। उनकी जमीन का खसरा नंबर 118/1/1 रकबा 1.2720 हेक्टेयर है, जो उनके परिवार के जीवनयापन का मुख्य स्रोत है।  

Land Dispute Ghodadongri

Land Dispute Ghodadongri: अनावेदकों पर धमकाने का आरोप

ममता राय का आरोप है कि अनावेदक श्यामपद राय, किंकर राय, सपना राय, मयना राय और शोभा राय, सभी निवासी चोपना-2, उनकी जमीन के 600 वर्गफुट क्षेत्र पर कब्जा कर रोड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अनावेदकों ने ममता को धमकाते हुए कहा है कि यदि उन्होंने जमीन छोड़ी नहीं तो उनके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे।  

Land Dispute Ghodadongri: अनावेदकों ने यह भी किया दावा

अनावेदकों ने यह भी दावा किया कि वे पटवारी और तहसीलदार को रिश्वत देकर जमीन के कागजात में बदलाव करवा लेंगे और ममता का नाम हटवाकर अपने नाम का पट्टा बनवा लेंगे। 

Land Dispute Ghodadongri: मानसिक तनाव में ममता

ममता ने कहा कि वह विधवा हैं और तीन छोटे बच्चों की परवरिश के लिए केवल इसी जमीन पर निर्भर हैं। यदि उनकी जमीन छीन ली गई, तो उनके लिए जीवनयापन करना असंभव हो जाएगा। अनावेदकों की धमकियों और गाली-गलौज के कारण वह मानसिक तनाव में हैं।

Land Dispute Ghodadongri

 

Land Dispute Ghodadongri: मानसिक तनाव में ममता

ममता राय ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पटवारी और तहसीलदार से भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते अनावेदक उनके खिलाफ झूठे दावे कर रहे हैं। 

Land Dispute Ghodadongri: कार्यवाही की मांग

Land Dispute Ghodadongri

ममता राय ने कलेक्टर से इस मामले की जांच करवाकर अनावेदकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि उनकी जमीन पर कब्जा और जबरन रोड बनाने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button