बैतूल

Little Champ School : लिटिल चैंप स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई जन्माष्टमी

Little Champ School: Janmashtami celebrated with enthusiasm in Little Champ School

बच्चे बने राधा-कृष्ण, दी सांस्कृति प्रस्तुतियां
Little Champ School : लिटिल चैंप स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई जन्माष्टमी

Little Champ School : (बैतूल)। बैतूल के मानस नगर क्षेत्र में संचालित लिटिल चेम्प पब्लिक स्कूल में रिमझिम पानी की बौछार में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की धुन पर थिरकते हुए परंपरानुसार जन्माष्टमी समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संचालक गौरव राठौर, अध्यक्ष श्रीमती बबलू राठौर, मोनू बडोनिया, प्राचार्य भरत सूर्यवंशी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां भारती और मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया।

इस मौके पर बच्चों के द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम, भाषण, गीत, नृत्य प्रस्तुत किए गए एवं राधा कृष्ण का रूप धारण कर बच्चों के द्वारा मटकी तोड़ी गई। कार्यक्रम में गौरव राठौर, अध्यक्ष श्रीमती बबली राठौर और पारमिता जन सेवा बैतूल के अध्यक्ष लीना ढेमसकर के द्वारा समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय के सभी कर्मचारियो का सम्मान कर शिक्षक दिवस के उपहार भी भेंट किए गए। इस मौके पर गौरव राठौर ने कहा कि बच्चे भविष्य है तो भविष्य के निर्माता शिक्षक है।

स्कूल की अध्यक्ष श्रीमती बबली राठौर ने कहा कि बच्चों ने आज जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी वह सराहनीय है इससे बच्चों का व्यक्तित्व विकास भी होता है। कार्यक्रम का संचालन सोनाली मोखड़े, भावना मिश्रा,एवं कक्षा ग्यारहवीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में शाला परिसर में पौधारोपण किया किया। इस अवसर संतोष यादव, श्री खांडवे, देवीलाल यादव, मोनिका श्रीवास, कंचना झोड़, विद्यालय के बच्चे एवं पालकगण उपस्थित थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button