Betul News : कोसमी औद्योगिक क्षेत्र और सोनाघाटी में बने नए अंडर ब्रिज में थम रहा पानी
Betul News: Water is stopping in the new under bridge built in Kosmi Industrial Area and Sonaghati.

Betul News : रेलवे क्रॉसिंग के गेट बंद कर उनकी जगह अंडर ब्रिज बनाने के करोड़ों के प्रोजेक्टों पर काम तो बहुत तेजी से हुआ। लेकिन अब इन नए अंडर ब्रिजों में पानी थम रहा है। हाल ही में सोनाघाटी क्षेत्र में पुराने एनएच की सड़क से फोरलेन तक जाने वाले रास्ते पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग फाटक को बंद कर इसकी जगह पर अंडर ब्रिज बनाया गया है।
इस अंडर ब्रिज में एक ही बारिश में पानी थमने लगा है। यहां पर पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं। ऐसे में यदि तेज बारिश होती है तो यह अंडर ब्रिज पानी से भर जाता है। पानी भराने के कारण लोगों को वाहन निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कोसमी औद्योगिक क्षेत्र और सोनाघाटी में बने इस अंडर ब्रिज के निर्माण के समय लोगों को उम्मीद थी कि यहां अंडर ब्रिज बनने के बाद उन्हें राहत मिलेगी।
लेकिन यहां थमने वाले पानी के कारण उन्हें परेशानियां हो रही है। यहां पानी निकासी के इंतजाम बेहतर करने की जरूरत अब बढ़ गई है। इधर नागपुर रेल मंडल के पीआरओ अमोल गहूंकर ने बताया कि नए अंडर ब्रिजों में पानी जमा नहीं हो इसके लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। पानी निकासी के इंतजाम करवाने के लिए इंजीनियरिंग सेक्शन के अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।



