Mercedes benz GLS Facelift : Mercedes benz ने लॉन्च की GLS Facelift, कीमत और फीचर्स जान उड़ जायेंगे होश
Mercedes benz GLS Facelift : Mercedes benz launches GLS Facelift, price and features will blow your mind

| WHATSAPP GROUP |
|
Mercedes benz GLS Facelift : जर्मन की लग्जरी कार मैन्यफैक्चरिंग कंपनी ने नए साल में Mercedes benz GLS Facelift को लॉन्च कर दिया है। मर्सिडीज-बेंज GLS फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत ₹1.32 करोड़ (एक्स-शोरूम) है। पिछले साल अप्रैल में ग्लोबल शुरुआत के बाद लक्जरी कार निर्माता की प्रमुख एसयूवी का नया वैरिएंट भारत में आया है। मर्सिडीज-बेंज ने पिछले कुछ सालों में काफी सफलता हासिल की है, क्योंकि जर्मन लक्जरी कार निर्माता अपनी एसयूवी की बढ़ती डिमांड देख रही है। नई GLS के लॉन्च के साथ ऑटो कंपनी को बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है। (Mercedes benz GLS Facelift)
खबर ये भी हैं : Ather 450 Apex : धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Ather 450 Apex, सिंगल चार्ज में देगा 157km की रेंज, जानें कीमत
GLS फेसलिफ्ट वैरिएंट (Mercedes benz GLS Facelift)
भारत में मर्सिडीज-बेंज नई GLS फेसलिफ्ट को दो अलग-अलग ट्रिम्स GLS 450 और GLS 450d में पेश करेगी, जहां GLS 450 एक पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। वहीं, GLS 450d एक डीजल मोटर द्वारा संचालित है। पेट्रोल वैरिएंट की कीमत ₹1.32 करोड़ (एक्स-शोरूम) है। वहीं, डीजल वैरिएंट की कीमत ₹1.37 करोड़ (एक्स-शोरूम) है।
खबर ये भी हैं : Vivo V29 5G : vivo के 5G फोन पर मिल रहा बंफर डिस्काउट, कैमरा और डिसाइन देख करेगा खरीदने का मन
डिजाइन (Mercedes benz GLS Facelift)
अपडेटेड मर्सिडीज-बेंज GLS में पुराने मॉडल की तुलना में छोटे परिवर्तन किए गए हैं। उनमें से सबसे प्रमुख चांदी से तैयार हॉरिजेंटेल फॉर्म से स्लेटेड रेडिएटर ग्रिल है। एलईडी हेडलैंप और एलईडी टेललाइट्स के डिजाइन को भी अपडेट किया गया है। एसयूवी के फ्रंट बम्पर को भी अपडेट किया गया है। रीप्रोफाइल्ड फ्रंट बम्पर नए एयर इनलेट ग्रिल्स और हाई-ग्लॉस ब्लैक सराउंड के साथ आता है।
खबर ये भी हैं : Honor 90 5G : 200MP कैमरा वाला Honor 90 5G स्मार्टफोन सेल में मिल रहा 11 हजार रुपये सस्ता, लिमिटेड ऑफर जल्दी करें
13 स्पीकर से लैस (Mercedes benz GLS Facelift)
फेसलिफ्टेड मर्सिडीज-बेंज GLS के केबिन में एक एडवांस MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो सेंट्रली माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर ड्राइवर के डिस्प्ले को जोड़ता है। अन्य फीचर्स में 13-स्पीकर बर्मेस्टर 590-वाट ऑडियो सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, फ्रंट और रियर बैठने वालों के लिए वायरलेस चार्जिंग, साउंड पर्सनलाइजेशन आदि शामिल है। (Mercedes benz GLS Facelift)
खबर ये भी हैं : IQOO 11 5G : 12,000 के डिस्काउंट में खरीदें 24GB रैम वाला 5G फोन, साथ मिलेगा 3000 वाला इयरबड्स एकदम FREE
पावरट्रेन (Mercedes benz GLS Facelift)
नई मर्सिडीज-बेंज GLS पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। GLS 450 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जो 360bhp की पावर और 500nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल से चलने वाली GLS 450d 325 bhp की पावर और 700 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करती है।
खबर ये भी हैं : Poco X6 Pro : 64MP कैमरा और 12GB रैम के साथ लॉन्च होगा Poco X5 Pro, सारे बजट फोन्स की करेगा छुट्टी, जानें कीमत






