बैतूल

Multai News : घाटबिरोली में विवादों के बीच भीमसेना ने स्थापित की बाबा साहेब की प्रतिमा

Multai News: Bhimsena installed the statue of Baba Saheb amidst the wedding procession in Ghatbiroli.

  • संविधान शिल्पकार की प्रतिमा उसी संविधान के कारण स्थापित करने में सफल हुई भीमसेना

  • भीमसेना पदाधिकारियों ने कहा; भीम सेना ने संवैधानिक अधिकार से लड़ी लड़ाई और की जीत हासिल,भाजपा के विरोध कर रहे नेता का होगा विधानसभा चुनाव में विरोध।

Multai News : घाटबिरोली में विवादों के बीच भीमसेना ने स्थापित की बाबा साहेब की प्रतिमा
Multai News : (मुलताई)। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम घाट बिरोली में विगत कुछ दिनों से बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों में वाद विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जिसके बाद भीम सेना को इसकी सूचना मिली। भीम सेना ने इसकी पूरी जानकारी ली, उसके बाद भीम सेना ने संवैधानिक अधिकार से कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ से चर्चा कर स्थिति से अवगत कराया।
भीम सेना प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर, जिला अध्यक्ष सोनू मासोदकर ने बताया कि घाट बिरोली में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर वाद विवाद की स्थिती बनी हुई थी, जिसको लेकर भीम सेना ने कानूनी लडाई लड कर आखिरकार मूर्ति स्थापना बस स्टैंड पर की। प्रतिमा लगने के बाद बाबा साहेब के अनुयाइयों मे हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने भी सेवा द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना की है।
भीमसेना के पदाधिकारियों ने बताया कि घाट बिरोली थाना मुलताई जिला बैतूल में विगत कई महीनों से भाजपा विधायक प्रत्याशी मुलताई चंद्रशेखर देशमुख एवं उनकी पत्नी का भाई शैलेंद्र साबले एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा कर प्रतिमा स्थापित करने में ख़लल पैदा कर रहे थे। ग्रामीणों के साथ मिलकर भीमसेना टीम ने संवैधानिक व्यवस्था से कानून का पालन करते हुए सफलता प्राप्त की और 27 सितम्बर 2023 को प्रतिमा स्थापित की।

Multai News : घाटबिरोली में विवादों के बीच भीमसेना ने स्थापित की बाबा साहेब की प्रतिमा

प्रशासनिक अधिकारियों का माना आभार

इस कार्यवाही के लिए भीमसेना ने जिला कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुलताई श्रीमती तृप्ति पटेरिया, तहसीलदार कु.डॉली रैकवार, जनपद सीईओ श्रवण मरकाम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भीम सेना प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर, भीम सेना जिला अध्यक्ष सोनू मासोदकर, जिला मिडिया प्रभारी अल्ताफ अहमद, जिला उपाध्यक्ष सोमिन अली, गौतम उबनारे, जिला संरक्षक विनोद यादव, जिला सचिव प्रदीप फूलकर, जिला सह सचिव दीपक गायकवाड़, बैतूल नगर अध्यक्ष अंकित कापसे, मुलताई ब्लॉक अध्यक्ष अंकित चौकीकर, रम्मू पाटिल, अभय पांडे, रोहित सूर्यवंशी, ग्राम घाट बिरोली से ग्रामीण निखिल सूर्यवंशी, दिलीप पिपरदे, परेश नागले, महेश जगदेव, नामदेव गांठे, राजेश गांठे, आकाश पारधे, दिनेश सूर्यवंशी, अर्जुन सूर्यवंशी, हीरालाल पारधे, मनोज गांठे, गुड्डू सूर्यवंशी, मुकेश जगदेव, बबलू नागले, अजय वानखेड़े, प्रभु उइके, मनोज सूर्यवंशी, कमलेश सूर्यवंशी, नरेश पिपरदे, नायक निखाड़े, कैलाश विश्वकर्मा, कृष्णराव बारस्कर, महेश साहू, मनोज ठाकरे, रजत रघुवंशी, विशाल बारस्कर, तरुण रघुवंशी, अभिनव गायकवाड़, गंगाधर बर्डे, प्रमोद बारस्कर, राहुल साहू, सूर्यभान नागले आदि उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button