Chhindwara News : नवदीप ने राज्य स्तर पर लहराया परचम,बालरंग महोत्सव में चौथी बार विजेता
Chhindwara News : Navdeep hoisted the flag at the state level, winner for the fourth time in Balrang Mahotsav
Chhindwara/Amarwada News : अमरवाडा नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था नवदीप हायर सेकेंडरी हिंदी व अंग्रेजी माध्यम स्कूल अमरवाड़ा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर बाल रंग महोत्सव में राज्य के समस्त संभागों को पीछे छोड़कर लोक नृत्य विधा में प्रथम स्थान प्राप्त कर अमरवाड़ा व छिंदवाड़ा जिले का नाम गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य को अतिथि आयुक्त श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक श्री अरविंद चौरागड़े एवं उप संचालक कनक प्रसाद जी ने व उपस्थित विशाल जनसमुदाय को मंत्र मुग्ध कर दिया। राज्यस्तर में प्रथम स्थान प्राप्त नवदीप शाला कि विद्यार्थियों एवं सहयोगियों को मंच से अतिथियों द्वारा ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रा अंजलि साहू ,कुमकुम ठाकुर, श्रद्धा कुशवाहा, प्रियांशी डेहरिया, सिमरन बंशकार, अक्षिता साहू, रिया मालवी ,आर्या यादव ,रितु वर्मा, रिद्धिमा यादव अंशिका राय, याचिका उईके, प्रियांशी वंशकार, बिपाशा सरेआम तथा कार्यक्रम प्रभारी पूजा कुशवाहा , अंजली नामदेव, अक्षिता जायसवाल खुशी कुंबारे, संगीत शिक्षक श्री बिंदु वंशकार की टीम एवं संचालिका दीप्ति जायसवाल शाला के वरिष्ठ शिक्षक रमेश कुशवाहा , अंकुश सूर्यवंशी,अखिलेश डेहरिया व दीपक ठाकुर का विशेष योगदान रहा। नवदीप द्वारा अमरवाड़ा की धरा को गौरवान्वित करने पर नगर के समस्त बुद्धिजन गणमान्य नागरिकों के द्वारा ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की गई। शाला प्राचार्य युगल किशोर जैसवाल द्वारा सभी का सहृदय से आभार व्यक्त किया गया|



