छिंदवाड़ा

Chhindwara News : राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विधार्थी परिषद ने जिले में किए विभिन्न आयोजन

Chhindwara News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी 75 वर्ष की समृद्ध परंपरा का अनुपालन करते हुए स्वामी विवेकानन्द जी की जन्म जंयती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में देश भर में मनाया इसी कड़ी में विद्यार्थी परिषद जिला छिंदवाड़ा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर में हर्षोल्लास के साथ विभिन्न आयोजन किए गए नगर इकाई परासिया द्वारा स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत के संदेश के साथ विशाल साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया जोकि स्वामी विवेकानंद पार्क से शुरू होकर पंचवेली महाविद्यालय परासिया पर संपन्न हुई साथ ही जिले के अग्रणीय महाविद्यालय शासकीय पी जी कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग लिया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत सेh मंत्री सुव्रत बाझल एवं मुख्य अथिति के रूप में महाविद्यालय प्राचार्य उपस्थित रहे। जिसमे प्रथम पुरुस्कार स्मार्ट वॉच द्वितीय पुरुस्कार लैपटॉप बैग और तृतीय पुरस्कार के रूप में डॉयुमेंट फाइल रहा । इस अवसर में जिला संगठन मंत्री सत्यम मानिकपुरी जी जिला संयोजक मोहित डेहरिया नगर अध्यक्ष आनंद नेमा जी नगर मंत्री प्रतिमा डोहले जी महाविद्यालय श्रृष्टि साहू  महाविद्यालय मंत्री विहान सोनी कोस्तुव चौबे हर्षिता कानूंगो  उत्कर्ष तिवारी संजू बर्मन विनियम उईके अंजली तारन प्रज्जवल बनारसे सारंग काले दिशा मालवी एवं अन्य कार्यकर्ता व छात्र छात्राओ उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button