Pensioners News : मांगों के लिए अंतिम सांस तक जारी रहेगा संघर्ष
Pensioners News: Struggle for demands will continue till last breath
विद्युत मंडल पेंशन एसोसिएशन की बैठक संपन्न

Pensioners News : (बैतूल)। विद्युत मंडल पेन्शन एसोसिएशन बैतूल की मासिक बैठक कैम्पन हाउस सभागृह में श्रीमती सरस्वती खाण्डवे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष डीके तिवारी ने विधुत मडल संघर्ष समिति के द्वारा ऊर्जा सचिव से भोपाल में 9 सूत्रीय मांग पत्र हुई चर्चा और उनके द्वारा पेंशन गारंटी, महगाई राहत, कैश लैस चिकित्सा बीमा, सेवानिवृति पर भुगतान अनुकम्पा नियुक्ति जून माह में सेवानिवृत्त को वेतन वृद्धि आदि पर की गई पर कार्यवाही विस्तृत जानकारी दी।
सचिव एमएम अंसारी द्वारा पेन्शनर के बैंक खातों को सैलरी/पेंशन में कन्वर्शन का तरीका व उससे लाभ तथा यूनाइटेड फोरम द्वारा किए जा रहे आंदोलन एवं आगे की जानकारी दी। उन्होने कहा कि अंतिम सांस तक अपनी मांगों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक का संचालन बीपी धामोंडे द्वारा और आभार डीके तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया। सितंबर माह में जन्मतिथि सदस्यो का सम्मान पुष्पों द्वारा किया गया। बैठक को प्रकाश मांडवे, आरडी यादव द्वारा भी संबोधित किया गया। बैठक मे ललित सिसोदिया, दिलीप श्रीवास, अमृत खांडवेे, सुभाष मालवी, शीला मालवी, प्रेमलाल पवार, रमेश बाथरी, एमएल कौशिक, कलावती उइके सहित 150 पेन्शनर शामिल हुए।



