Pesa Act : पेसा एक्ट अधिनियम प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
Pesa Act: Pesa Act training camp organized
12 पंचायतों के समस्त पेसा मोबेलाईजर्स, सरपंच , सचिव, समाजसेवी हुए शामिल
ग्राम जावरा में नवीन ग्रामसभा गठित कर नगरीय नक्शा द्वारा समझाया गया

Pesa Act : (बैतूल)। जनपद पंचायत भीमपुर, दामजीपुरा सेक्टर के ग्राम झिरना बटकी में बुधवार को पेसा एक्ट अधिनियम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम जावरा में नवीन ग्रामसभा गठित कर नगरीय नक्शा द्वारा समझाया गया।
शिविर में 12 पंचायतों के सभी पेसा एक्ट प्रशिक्षणार्थी, सरपंच, सचिव, समाजसेवी, रोज़गार सहायक सचिव, प्रस्फुटन सदस्य, जन सेवा मित्र शामिल हुए। उन्होंने पेसा नियम के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। प्राप्त समस्याओं का समाधान पेसा ग्रामसभा में ही करने का निर्णय लिया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया।
- Read More : Betul BJP News: मतदाताओ को भाजपा पर भरोसा – बबला शुक्ला, ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो के साथ की बैठक
प्रशिक्षण में आदिवासी क्षेत्रों में कैसे पेसा एक्ट अधिनियम ग्रामसभा को सशक्त बनाया जाये मास्टर ट्रेनरो ने इसकी जानकारी दी। पुलिस विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, खनिज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, ट्रायबल विभाग के पेसा मोबेलाईजरों को पेसा नियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया गया।
पेसा ब्लाक समन्वयक शंकर चौहान ने पेसा मोबेलाईजरों की मासिक गतिविधियों की जानकारी ली। पेसा मोबेलाईजरों को आगामी कार्ययोजना तैयार कर पेसा नियम का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। पेसा नियम को ग्राम स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए अधिक से अधिक मजरा, टोला, फलिया, ग्राम बसाहटों में नवीन ग्राम सभा की गठन करने के लिए मार्गदर्शित किया गया।
इस बैठक में पेसा विकासखंड समन्वयक भीमपुर शंकरलाल चौहान, जंगलसिंह परते, लोकेश मोरसे ट्रेनर, शिवदीन धुर्वे पेसा ब्लॉक अध्यक्ष भीमपुर, संदीप मंड़ावी जिला पेसा संघ मीडिया प्रभारी बैतूल, राजकुमार मर्सकोले सरपंच मोहटा, श्यामलाल मर्सकोले सरपंच बटकी, नीतू काकोड़िया सरपंच महतपुर जावरा, अंजू काकोड़िया, पेसा मोबि. संजय धुर्वे, विनोद सलामे, सुंदर उइके, महादेव मरकाम, रणधीर उइके पेसा शांति निवारण समिति अध्यक्ष के.कला., अंगारसिंह, लच्छिया धुर्वे, जगदीश ठाकुर सचिव, शिवराजसिंह श्यामे रो.स.सचिव, गंगू धुर्वे समाज सेवा, उमराव उइके (ग्रा.स.अध्यक्ष) एवं पेसा एक्ट अधिनियम दामजीपुरा, 12 पंचायतों के समस्त पेसा एक्ट प्रशिक्षणार्थी, सरपंच, सचिव, समाजसेवी, जनसेवा मित्र, प्रस्फुटन सदस्य उपस्थिति रहे।
- Read More : BJP News : जनआर्शीवाद यात्रा को लेकर बैठक संपन्न
आदिवासी अधिकार दिवस मनाया
प्रशिक्षण शिविर के दौरान आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया। आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के सदस्य रतनसिंह रावत ने कहा 13 सितंबर 2007 को विश्व आदिवासी अधिकार घोषणा पत्र 144 राष्ट्रों की सहमति से जारी किया गया था ताकि विश्व के 90 देशों में रह रहे करीब 37 करोड़ आबादी को रोजगार मिले। आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन, भाषा-बोली, पारंपरिक रूढ़िगत व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।



