बिज़नेस

PM Kisan Yojana : बड़ी खुशखबरी! खत्म होने वाला है इंतजार, किसानों के खाते में इस दिन आएगा PM Kisan की 16वीं किस्त का पैसा

PM Kisan Yojana : Great news! The wait is about to end, the money for the 16th installment of PM Kisan will come to the farmers' accounts on this day.

 

PM Kisan Yojana : बड़ी खुशखबरी! खत्म होने वाला है इंतजार, किसानों के खाते में इस दिन आएगा PM Kisan की 16वीं किस्त का पैसा

 WHATSAPP GROUP
Join Now

PM Kisan Yojana : अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। किसानों का 16वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो गया है। 16वीं किस्त का पैसा जल्द ही उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। सरकार ने इसकी तारीख का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इस बार 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। (PM Kisan Yojana)

इस किस्त के तहत करीब 18 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि जारी की जाएगी। किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। किसानों के खाते में ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में भेजी जाती है। ये राशि किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाती है। अभी तक किसानों के खाते में 15 किस्तों का पैसा आ चुका है। अब किसानों को 16वीं किस्त जारी होने का इंतजार है। (PM Kisan Yojana)

खबर ये भी हैं :  Mahindra Scorpio-N Z8 Select : महिंद्रा Scorpio-N Z8 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, 6 एयरबैग्स के साथ मिलेंगे कई सेफ्टी फीचर्स, ये रही कीमत

PM Kisan Yojana : बड़ी खुशखबरी! खत्म होने वाला है इंतजार, किसानों के खाते में इस दिन आएगा PM Kisan की 16वीं किस्त का पैसा

कब जारी होगी 16वीं किस्त? (PM Kisan Yojana)

प्रधानमंत्री मोदी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 28 फरवरी 2024 को 16वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे। योजना की राशि किसानों के खाते में हर चार महीने में ट्रांसफर की जाती है। इससे पहले योजना की 15वीं किस्त के पैसे 15 नवंबर 2023 को झारखंड की खूंटी से पीएम मोदी ने ट्रांसफर किए थे। इस योजना के 5 साल पूरे हो चुके हैं। सरकार ने पहली बार 24 फरवरी 2019 यानी 5 साल पहले किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। सरकार ने 2019 से लेकर अब तक 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खाते में 2. 80 लाख करोड़ से ज्याkदा का राशि ट्रांसफर की है। (PM Kisan Yojana)

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : एसपी से मिला कोरकू समाज का प्रतिनिधिमंडल, आदिवासियों पर होने वाले अत्याचार एवं धोखाधड़ी के संबंध में की चर्चा

PM Kisan Yojana : बड़ी खुशखबरी! खत्म होने वाला है इंतजार, किसानों के खाते में इस दिन आएगा PM Kisan की 16वीं किस्त का पैसा

5 साल में दिए गए 2. 80 लाख करोड़ रुपए (PM Kisan Yojana)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 5 साल पूरे हो गए हैं। पीएम किसान योजना को 24 फरवरी 2019 को किसानों को वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया था। 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को अब तक 2। 80 लाख करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को 15 किस्त का पैसा दिया जा चुका है।

इस बार 16वीं किस्त जारी की जाएगी। सरकार के ऐलान से किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 16वीं किस्त का पैसा 28 फरवरी 2024 को रिलीज होगा। 15 नवंबर 2023 को झारखंड के खूंटी से देशभर के 8. 11 करोड़ किसानों को 15वीं किस्त के 18। 61 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए थे। (PM Kisan Yojana)

खबर ये भी हैं : Vivo Y200e 5G : Vivo के धांसू फोन पर मिल रहा जबरदस्‍त डिस्काउंट, इतनी है कीमत

फटाफट पूरे कर लें ये काम (PM Kisan Yojana)

पीएम किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य है। धोखाधड़ी को रोकने के लिए और अपात्र किसानों की पहचान करने के लिए ई-केवाईसी को शुरू किया गया है। वहीं अगर आप तय समय तक भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नियमों के तहत इस काम को करवाना जरूरी है। अगर आपने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। (PM Kisan Yojana)

खबर ये भी हैं :  Husband Wife Funny Jokes : पत्‍नी- सब्‍जी कैसी बनी? पति- बहुत शानदार… -1

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button