ऑटोमोबाइल

Mahindra Scorpio-N Z8 Select : महिंद्रा Scorpio-N Z8 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, 6 एयरबैग्स के साथ मिलेंगे कई सेफ्टी फीचर्स, ये रही कीमत

Mahindra Scorpio-N Z8 Select: New variant of Mahindra Scorpio-N Z8 launched, many safety features will be available with 6 airbags, here is the price

Mahindra Scorpio-N Z8 Select : महिंद्रा Scorpio-N Z8 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, 6 एयरबैग्स के साथ मिलेंगे कई सेफ्टी फीचर्स, ये रही कीमत

WHATSAPP GROUP
Join Now

Mahindra Scorpio-N Z8 Select : महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV स्कॉर्पियो N का नया वैरिएंट भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने स्कॉर्पियो N की लाइनअप में Z8 सेलेक्ट वैरिएंट शामिल किया है। जिसकी शुरुआती कीमत 16. 99 लाख रुपये है। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत 18। 99 लाख रुपए है। इस एसयूवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है और यह एसयूवी 1 मार्च 2024 से डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। स्कॉर्पियो N के पोर्टफोलियो में Z8 और Z8L वैरिएंट पहले से शामिल हैं। कंपनी इस SUV को पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरिएंट में लाई है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलेगा।

खबर ये भी हैं :  Xiaomi 14 Ultra : Xiaomi का फ्लैगशिप फोन हुआ लॉन्‍च, मिलेंगे जबरदस्‍त प्रोसेसर के साथ 50MP के चार कैमरे, इतनी है कीमत

Mahindra Scorpio-N Z8 Select : महिंद्रा Scorpio-N Z8 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, 6 एयरबैग्स के साथ मिलेंगे कई सेफ्टी फीचर्स, ये रही कीमत

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस (Mahindra Scorpio-N Z8 Select)

कंपनी ने स्कॉर्पियो N में एकदम नई सिंगल ग्रिल दी है। इसमें क्रोम फिनिशिंग दिखाई देती है। ग्रिल पर कंपनी का नया लोगो नजर आता है। जिससे इसके सामने की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसमें नए डिजाइन वाले LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, नए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ रिडिजाइन फ्रंट बम्पर, सी-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, हेक्सागोनल लोअर ग्रिल इन्सर्ट के साथ वाइडर सेंट्रल एयर इनलेट शामिल हैं। SUV में नए डिजाइन किए गए टू-टोन व्हील्स का सेट देखने को मिलता है।

खबर ये भी हैं : Poco X6 5G : खुशखबरी! 64MP कैमरा वाले Poco X6 की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा 3 हजार का बंफर डिस्‍काउंट

एक्सटीरियर के दूसरे हिस्से की बात की जाए तो इसमें क्रोमेड डोर हैंडल, क्रोमेड विंडो लाइन, पावरफुल रूफ रेल्स, ट्वीक्ड बोनट और साइड-हिंगेड डोर के साथ बूटलिड, अपडेटेड रियर बम्पर, ऑल-न्यू वर्टिकल LED टेल लैंप मिलते हैं। स्कॉर्पियो एन में इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन, बटन दिया है। इसमें नया डैश और सेंटर कंसोल, अपडेटेड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रूफ-माउंटेड स्पीकर, लेदर सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, वायरलेस चार्जिंग पैड, सेंट्रली माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। सेफ्टी के लिए सनरूफ, 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। (Mahindra Scorpio-N Z8 Select)

खबर ये भी हैं :  Xiaomi 14 : 7 मार्च को Xiaomi 14 स्मार्टफोन की होगी धमाकेदार एंट्री, जानें प्राइस रेंज और स्पेसिफिकेशन्स

Mahindra Scorpio-N Z8 Select : महिंद्रा Scorpio-N Z8 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, 6 एयरबैग्स के साथ मिलेंगे कई सेफ्टी फीचर्स, ये रही कीमत

इंजन और पावर (Mahindra Scorpio-N Z8 Select)

Scorpio-N Z8 Select वेरिएंट में पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों का विकल्प मिलता है। ये वेरिएंट इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसका 2. 0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 197 bhp और 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 2. 2-लीटर डीजल इंजन 173 bhp और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कनवर्टर मिलता है। (Mahindra Scorpio-N Z8 Select)

खबर ये भी हैं :  Honor X9b 5G : 108MP कैमरे वाला Honor X9b 5G फोन लॉन्च, मिलेंगी 5,800mAh की दमदार बैटरी, जानें कीमत

Mahindra Scorpio-N Z8 Select : महिंद्रा Scorpio-N Z8 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, 6 एयरबैग्स के साथ मिलेंगे कई सेफ्टी फीचर्स, ये रही कीमत

कीमत (Mahindra Scorpio-N Z8 Select)

स्कॉर्पियो-एन की कीमतें पेट्रोल MT वेरिएंट के लिए 16. 99 लाख रुपये से शुरू होती हैं और पेट्रोल AT की कीमत 18. 49 लाख रुपये है। डीजल MT की कीमत 17. 99 लाख रुपये और डीजल AT की कीमत 18. 99 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) हैं। (Mahindra Scorpio-N Z8 Select)

खबर ये भी हैं :  भौकाल हो तो ऐसा! लॉन्चिंग से पहले ही Range Rover इलेक्ट्रिक कार को मिलीं 16,000 प्री-बुकिंग – Range Rover Electric

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button