राजनीती

PM Modi Jammu Rally: सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, जाने क्या बोले

PM Modi Jammu Rally: PM Modi attacks Congress on the anniversary of surgical strike, says- "This is the new India, it enters the house and kills"

PM Modi Jammu Rally: पीएम नरेंद्र मोदी ने 28 सितंबर को जम्मू में विजय संकल्प महारैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ का जिक्र करते हुए कहा, “भारत ने दुनिया को बताया था कि यह नया भारत है, जो घर में घुसकर मारता है।” मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे और अब भी वह पाकिस्तान की भाषा बोल रही है।

PM Modi Jammu Rally
PM Modi Jammu Rally

मोदी ने कहा, “वह समय याद करें जब सीमा पार से लगातार गोलाबारी होती थी और कांग्रेस के नेता जवाब में सफेद झंडा दिखाते थे। लेकिन हमारी सरकार ने गोलियों का जवाब गोले से दिया, जिससे दुश्मनों के होश ठिकाने आ गए।” उन्होंने कांग्रेस और पीडीपी को संविधान का दुश्मन बताते हुए कहा कि इन पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से वोट देने का अधिकार तक छीन लिया था, जिसे भाजपा ने बहाल किया।

PM Modi Jammu Rally
PM Modi Jammu Rally

PM Modi Jammu Rally: जम्मू-कश्मीर में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में यह भी दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस की भ्रष्ट और परिवारवादी राजनीति से परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “लोग अब एक बेहतर भविष्य चाहते हैं और भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।”

PM Modi Jammu Rally
PM Modi Jammu Rally

PM Modi Jammu Rally: मोदी ने नवरात्रि और विजयादशमी के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि 8 अक्टूबर को चुनावी नतीजे आएंगे और 12 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ जम्मू-कश्मीर के लिए एक नई शुरुआत होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस मौके को न गंवाएं और भाजपा की सरकार को समर्थन दें।

___________________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button