
Pola Utsav : (बैतूल)। हिन्दुओं के प्राचीनतम त्यौहारों में से एक पोला उत्सव (Pola Utsav) आज अपनी पहचान खोता जा रहा है। गांवों में आज भी यह उत्सव देखने को मिल जाता है परन्तु शहरों में लगभग यह खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में गंज की सार्वजनिक पोला उत्सव समिति का प्रयास है कि इस त्यौहार का अस्तित्व हमेशा रहे।
सार्वजनिक पोला उत्सव (Pola Utsav) समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार स्व.रतनलाल साहू की स्मृति में 106वां पोला उत्सव आज गुरूवार को प्रायमरी स्कूल के सामने मनाया जाएगा। इस संबंध में आयोजक ओमप्रकाश साहू और नरेश साहू ने बताया कि उत्सव को लेकर बैल मालिकों ने खासा उत्साह देखा जा रहा है।
किशोर साहू और नरेन्द्र साहू ने बताया कि पोला उत्सव को भव्य रूप दिया गया है। व्यापारी संघ, टेंट एसोसिएशन, मां कर्मा साहू समाज, संदीप साहू ने सभी से पोला उत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।



