Chhindwara News : मोहखेड़ खण्ड में श्रीधाम अयोध्या जी से आये अक्षत कलश वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न
Chhindwara News : Program of distribution of intact urn which came from Shridham Ayodhya ji completed in Mohkhed section
Chhindwara News : रामजन्मभूमि तीर्थ स्थल अयोध्या जी से आये निमंत्रण अक्षत कलश वितरण का कार्यक्रम एवं योजना बैठक आज स्थानीय स्वर्ण वाटिका लान मोहखेड़ में आयोजित की गई बैठक मुख्यतः 3 सत्र में आयोजित की गई बैठक में मंडल स्तर के समस्त अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे मोहखेड़ खण्ड (प्रखण्ड)अंतर्गत 17 मंडलों में कलश वितरण किया गया बैठक लेने पहुँचे मोहखेड़ खण्ड के पालक अधिकारी श्री भोलाराम जी ने प्रथम सत्र में इस अभियान के विषय मे कार्यकर्ताओ को विस्त्रत जानकारी दी द्वितीय सत्र में बैठक में पहुँचे श्री ठाकरे जी जिला शारिरिक प्रमुख ने मंडल सह संपद करवाकर मंडलो के अभियान संयोजक सह संयोजको की नियुक्ति की समस्त कार्यकर्ता को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा यह पवित्र निमंत्रण 1 जनवरी से 15 जनवरी तक कार्यकर्ता घर घर हर परिवार तक पहुँचाये समस्त हिन्दू समाज तक इस अभियान का निमंत्रण पहुँचे 22 जनवरी को हमारे आराध्य राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अयोध्या जी मे होने जा रहा है इस निमित्त आयोजित इस महाअभियान में गाव गाव घर घर पुनः दीपावली मनाने की योजना है हर घर मे 5 दिए जले गाँव के हर मंदिर को सजाकर गाँव के ही किसी एक मंदिर को केंद्र बनाकर उस गाव का समस्त हिन्दू समाज उस मंदिर में पहुँच कर अयोध्या जी मे आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट प्रोजेक्टर,LCD tv के माध्यम से मंदिर प्रांगण में समस्त ग्राम वाशियो को दिखाया जाएगा इस दिन हर मंदिर में राम नाम जाप,श्री हनुमान चालीसा पाठ,रामायण पाठ,भजन आदि कार्यक्रम होंगे अंत मे हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन होगा आज की इस व्रहद बैठक में मुख्य रूप से मोहखेड़ खण्ड कार्यवाह राकेश गुरव,मोहखेड़ खण्ड के अभियान संयोजक नकुल विश्वकर्मा,सह संयोजक डोंगरे जी,खण्ड व्यवस्था प्रमुख नवीन साहू जी,एवं समस्त अनुसांगिक संगठन के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



