बैतूल
KHANDWA NEWS : सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा सफाई कर्मचारियों की लगातार अनदेखी के विरोध में 18 दिन से बैठी अनसन पर रंजीता चौहा
बैतूल से भी पहुंचे समर्थन में कर्मचारी
खंडवा : स्वछता की सबसे महत्वपूर्ण इकाई के रूप में कार्यरत सभी “सफाई कर्मचारीयों जिनकी सेवा की बदौलत मध्यप्रदेश पूरे भारत में स्वच्छता में सिरमौर बना हुआ है, इन स्वच्छता प्रहरियों के प्रति शासन का नजरिया लगातार उपेक्षित रहा है जबकि विगत् विधानसभा चुनावों के पाटा एजेण्डे में नियमितीकरण की घोषणा करने के बावजूद सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा सफाई कर्मचारियों की लगातार अनदेखी रही है जिससे परेशान होकर दिनाँक 10 जुलाई 2023 से न. निगम खंडवा के बाहर आमरण-अनशन पर बैठी रंजीता चौहान (वाल्मीकि) एवम समस्त साथी जनों की त्रिसूत्रीय मांगे है। 1. अस्थाई सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाना 2. निवासरत आवासों का मालिकाना हक दिया जाना (शास. आगस) 3. विनियमित योजना को समाप्त किया जाना है। इन सभी मांगो के लिए बैतूल जिले से कर्मचारी खंडवा पहुंचे।



