Skoda Slavia: सबसे ज्यादा बिकने वाली कार हुई सस्ती, इस कीमत पर ले आए घर, कंपनी ने लांच कर दिया नया मॉडल
Skoda Slavia: The best selling car became cheaper, bring it home at this price, the company launched a new model

Skoda Slavia Price: फेस्टिव सीजन के दौरान नई कार खरीदनी है तो बढ़िया ऑफर आया है। स्कोडा स्लाविया मैट एडिशन को आधिकारिक तौर पर भारत में पेश कर दिया गया है। हालांकि, स्पेसिफिक प्राइस डिटेल का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। इस लॉन्च के साथ ऑटोमेकर ने सेडान के टॉप-एंड वेरिएंट्स में नए फीचर्स पेश किए हैं। बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाती है, यह कीमत इसके सामान्य प्राइस से 50,000 रुपये कम है।

Skoda Slavia का इंजन
नए स्कोडा स्लाविया मैट एडिशन को उसके स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग करने वाले डिज़ाइन एलिमेंट्स की बात करें तो इसमें मैट-फ़िनिश कार्बन स्टील कलर स्कीम और विंग मिरर्स तथा डोर हैंडल्स पर ग्लोस ब्लैक एक्सेंट्स हैं। वहीं, बम्पर गार्निश, फ्रंट ग्रिल और विंडो लाइनिंग पर क्रोम फिनिश बरकरार है। मैट एडिशन को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जो 1.0L TSI और 1.5L TSI टर्बो पेट्रोल इंजन हैं।
खबर ये भी हैं- Jaya Kishori Motivation : जया किशोरी ने क्यों कहा सुंदरता के साथ पूरी जिंदगी अच्छी नहीं निकलती, बल्कि गुण काम आते हैं……

Skoda Slavia का माइलेज
— 1.0 लीटर एमटी: 19.47 किलोमीटर प्रति लीटर
— 1.0 लीटर एटी: 18.07 किलोमीटर प्रति लीटर
— 1.5-लीटर एमटी: 18.72 किलोमीटर प्रति लीटर
— 1.5-लीटर डीसीटी: 18.41 किलोमीटर प्रति लीटर
खबर ये भी हैं- GK Questions : आखिर वो कौन सा तत्व है, जो दुनिया की लगभग हर चीज में पाया जाता है?

नई Skoda के फीचर्स
अब स्लाविया के हायर स्टाइल ट्रिम ड्राइवर और को-ड्राइवर, दोनों के लिए इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट, इल्यूमिनेटेड फुटवेल एरिया और बूट में सबवूफर के साथ आता है। कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलैस फोन चार्जिंग, सनरूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स हैं।
खबर ये भी हैं- Bank Fixed Deposits: FD के लिए इन बैंकों पर सबसे ज्यादा करते हैं भारतीय, बहुत मिलता है ब्याज
Source : ZeeNews



