बैतूल

Satpura Thermal Power Station Sarni : सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की इकाई नंबर 10 ने सतत उत्पादन का बनाया तिहरा शतक

Satpura Thermal Power Station Sarni: Unit No. 10 of Satpura Thermal Power Station Sarni made triple century of continuous production

Satpura Thermal Power Station Sarni : सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की इकाई नंबर 10 ने सतत उत्पादन का बनाया तिहरा शतक

Satpura Thermal Power Station Sarni : (बैतूल)। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 4 की 250 मेगावाट क्षमता की इकाई नंबर 10 ने तमाम पुराने रिकार्ड ध्वस्त करते हुए आज 300 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान बनाया। यह इकाई 15 अक्टूबर 2022 से सतत विद्युत उत्पादनरत है।

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की पहली किसी इकाई ने लगातार 300 दिन विद्युत उत्पादन करने की उपलब्धि हासिल की है। इससे पूर्व 236 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन का रिकार्ड सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी(Satpura Thermal Power Station Sarni ) की इकाई नंबर 11 के नाम पर था।

पीएएफ, पीएलएफ व ऑक्जलरी खपत में मिली उपलब्धि इकाई नंबर 10 ने संचालन के दौरान उत्कृष्ट व सराहनीय प्रदर्शन करते हुए प्लांट अवेबिलिटी फेक्टर (पीएएफ), प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) व ऑक्जलरी कंजम्पशन जैसे मापदंडों में वशिष्टिता अर्जित की। इकाई नंबर 10 ने 101.01 प्रतिशत पीएएफ, 97.34 प्रतिशत पीएलएफ व 7.85 प्रतिशत ऑक्जलरी खपत अर्जित की।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई-मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे एवं मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की इकाई नंबर 10 द्वारा लगातार 300 दिन विद्युत उत्पादन करने के कीर्तिमान बनाने पर इकाई के समस्त अभयिंताओं व कार्मिकों को बधाई दी है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button