बैतूल

Shailu Prajapati Honor: विश्व साइकिल दिवस पर शैलू प्रजापति को अटल सेना का विशेष सम्मान

Shailu Prajapati Honor: On World Bicycle Day, Shailu Prajapati was honored with a special award from Atal Sena

Shailu Prajapati Honor: अटल सेना ने विश्व साइकिल दिवस मंगलवार को पिपलेश्वर शिव-शक्ति मंदिर गंज में साइकिल पूजन कर मनाया। अटल सेना के प्रांत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान (केन्डु बाबा) ने बताया कि साइकिल चलाने से स्ट्रोक, दिल का दौरा, मधुमेह, मोटापा और गठिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद मिल सकती है।

Shailu Prajapati Honor

Shailu Prajapati Honor: शैलू प्रजापति का सम्मान

साइकिल चलाना सभी उम्र के लोगों के लिए स्वस्थ, मनोरंजक और कम प्रभाव वाला व्यायाम है। अपने कार्यस्थल पर साइकिल चलाना आपकी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आसान है। इस मौके पर साइकिल चालक शैलू प्रजापति का सम्मान शाल और फूल माला व तिलक लगाकर किया गया। 

Shailu Prajapati Honor: केन्डु बाबा ने दी जानकारी

केन्डु बाबा ने बताया कि शीलू प्रजापति के द्वारा सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरे प्रहर में 4 बजे से शाम की 7  बजे तक घर हो या दुकान देश से दुनिया की खबर पहुंचाने का कार्य किया जाता है। लगभग 10 से 15 किलोमीटर शहर में साइकिल से यात्रा कर लोगों को समाचार पत्र पहुंचाने का कार्य विगत 23 वर्ष से कर रहा है। 

Shailu Prajapati Honor

Shailu Prajapati Honor: इन लोगों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस अवसर पर कृष्णा सोनी, सोहन राठौर, रामदयाल राठौर, राजू राठौड़, प्रकाश पवार, कमला प्रसाद पांडे, बाबा मकोड़े, सूर्या त्रिवेदी, शेषराव पवार, शकील खान, दिलीप गायकी, राकेश पटवा, अनिल पान कर आदि मौजूद थे।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button