मनोरंजन

Shefali Jariwala death reason: ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान? जानिए पूरी सच्चाई

Shefali Jariwala death reason: ‘Kaanta Laga’ fame Shefali Jariwala passed away, died due to cardiac arrest? Know the whole truth

Shefali Jariwala death reason: कांटा लगा फेम एक्‍ट्रेस शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में मौत हो गया है. बता दे कि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शेफाली जरीवाला की मौत की वजह कार्डियक अरेस्‍ट हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुईं है.

Shefali Jariwala death reason

Shefali Jariwala death reason: हॉस्पिटल में ‘डेड ऑन अराइवल’ घोषित कर दिया

शेफाली जरीवाला को बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया था, जहां अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने उन्‍हें ‘डेड ऑन अराइवल’ घोषित कर दिया. शेफाली जरीवाला की मौत के तुरंत बाद उनके अंधेरी स्थिति लोखंडवाला के घर बीती रात मुंबई पुलिस पहुंची थी, जहां फोरेंसिक टीम भी उस दौरान मौजूद थी. ऐसे में मौत के कारण को लेकर अभी भी कई सवाल भी उठ रहे हैं. शेफाली जरीवाला की मौत का सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. 

Shefali Jariwala death reason: कौन है शेफाली जरीवाला?

शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुआ था. वे साल 2002 में आए ‘कांटा लगा’ गाने के रीमिक्स वीडियो से घर-घर तक मशहूर हो गई थीं. इस गाने की पॉपुलैरिटी के बाद उन्हें सब लोग ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानने लगे थे. शेफाली ने लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेकर भी खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

Shefali Jariwala death reason

Shefali Jariwala death reason: बीती रात क्या हुआ?

रात के करीब 10:30 बजे शेफाली को अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उसके बाद लगभग रात के 1 बजे शेफाली के घर मुंबई पुलिस पहुंची और फॉरेंसिक टीम अब तक घर के अंदर ही मौजूद है और जांच कर रही है. शेफाली के घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. रात में शेफाली के घर काम करने वाली कुक और मेड को पूछताछ के लिए अंबोली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. इनिशियल रिपोर्ट्स बता रहे हैं कि शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई है, लेकिन पोस्टमार्टन के बाद ही मौत के पीछे की वजह साफ होगी.

Shefali Jariwala death reason: क्या है कार्डियक अरेस्ट

देखा जाए तो कोरोना वायरस संक्रमण के बाद से दुनियाभर में कार्डियक अरेस्ट से मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले अमेरिका में ही हर साल 3,50,000 लोगों की हर साल कार्डियक अरेस्ट से मौत हो रही है. कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है. यानि दिल के जरिए शरीर के अन्‍य अंगों को खून पहुंचना बंद हो जाता है. ऐसे में कुछ ही समय में शख्‍स की मौत हो जाती है. बताया जा रहा है कि शेफाली जरीवाला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. 

Shefali Jariwala death reason

Shefali Jariwala death reason: पहले भी कई सिलेब्रिटी की हुई मौत

शेफाली जरीवाला रियालिटी शो ‘बिग बॉस-13’ का भी हिस्‍सा रही थीं. ‘बिग बॉस-13’ की वह दूसरी कंटेस्‍टेंट हैं, जिनकी मौत कार्डियक अरेस्‍ट से होने की आशंका जताई जा रही है. इससे पहले सिद्धार्थ शुक्‍ला की भी मौत हार्ट अटैक के बाद हो गई थी.

Shefali Jariwala death reason

Shefali Jariwala death reason: मौत की वजह का खुलासा होना बाकी

बताया जा रहा है कि बीती रात शेफाली जरीवाला की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. तबीयत इतनी बिगड़ी कि उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया. लेकिन अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही शेफाली जरीवाला की मौत रास्‍ते में हो गई थी. रात लगभग 12.30 बजे अंधेरी स्थित कूपर अस्‍पताल में उनका शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया. अब पोस्‍टमार्टम के बाद ही उनकी मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा. 

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button