बैतूल

Betul Accident News : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसे में बहन और दो बच्चे घायल

Betul Accident News: Youth riding a bike dies in collision with Bolero, sister and two children injured in the accident

Betul Accident News : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसे में बहन और दो बच्चे घायल

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Accident News : बैतूल जिले में बाइक की बोलेरो से टक्‍कर होने पर युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार बहन और उसके दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चिचोली इलाके की है। बताया जा रहा है की युवक राजकुमार यादव (21) अपनी बहन पिंकी को ससुराल छोड़ने बाइक से निकला था। उसके साथ पिंकी की बेटी महिमा (5) और दिव्यांश(4) भी बाइक पर सवार थे। गांव गौनीघाट से डोल नांदा जाते समय गौणीघाट जोड़ पर बुलेरो वाहन ने राजकुमार की बाइक को टक्कर मार दी।

खबर ये भी हैं : Betul News : एकलव्य में धड़ल्ले से चल रहा था फर्जीवाड़ा, शक के दायरे में एसी ट्रायबल भी? बोले कलेक्टर जो भी दोषी होगा बक्शा नहीं जाएगा

इस टक्कर में राजकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल पिंकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बच्चों को मामूली चोट के बाद छुट्टी दे दी गई है। बता दें, राजकुमार दो बहनों का इकलौता भाई था। वह गांव में खेती के साथ ही पढ़ाई किया करता था। पुलिस ने इस हादसे के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : शिवाजी जयंती की तैयारियां पूरी, निकलेगी विशाल रैली

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button