बैतूल

Betul News: प्रशासन ने गौ हत्या करने वाले अपराधियों के घरों को किया जमींदोज

Betul News: The administration razed the houses of the criminals who killed the cow

Betul News: प्रशासन ने गौ हत्या करने वाले अपराधियों के घरों को किया जमींदोजBetul News: (बैतूल)। जिले में गौवंश तस्करी और गौवंश वध निरंतर जारी है। शनिवार की रात गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रावनबाड़ी में एक मुस्लिम शख्स के खेत पर गौवंश को काटने कि सूचना बजरंग दल के कार्यकर्त्ता को मिली थी। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्रवाई करते हुए अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राठीपुर से सटे ग्राम रावनवाड़ी में गौ वंश हत्या कर बेचा जा रहा है जिसके बाद प्रशासन कि मदद से शनिवार रात्रि 11:00 बजे घेरा बंदी कर चार अपराधियों को पकड़ा गया। अपराधियों के विरुद्ध गौवंश वध अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी गण के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button