CHHINDWARA NEWS : 24 अगस्त को छिंदवाड़ा आएंगे मुख्यमंत्री, जामसावली में रखेंगे हनुमान लोक की आधारशिला
CHHINDWARA NEWS : Chief Minister will come to Chhindwara on August 24, list of grand Hanuman Lok in Jamsawali
छिंदवाड़ा : प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 अगस्त को छिंदवाड़ा दौरे पर छिंदवाड़ा आएंगे। लगभग 4 घंटे लंबे इस दौरा कार्यक्रम में वे जाम सावली के प्रसिद्ध हनुमान लोक की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद में छिंदवाड़ा नगर में जनदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। काफ़ी लंबे समय के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंच रहे हैं
जाम सावली मंदिर की आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री
ऐसे में यह दौरा कई मामले में अहम माना जा रहा है दरअसल प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बार जाम सावली के हनुमान मंदिर में हनुमान लोक की आधारशिला रखने के बाद छिंदवाड़ा में जनदर्शन कर जनता से मुलाकात भी करेंगे पुलिस ग्राउंड में भी सभा होने वाली है जिसके लिए जिला प्रशासन तैयारियां में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनदर्शन कार्यक्रम के बाद छिंदवाड़ा मुख्यालय पुलिस लाइन में जनसभा को संबोधित करेंगे यहां वह कई अहम घोषणा कर सकते ऐसा भाजपा से जुड़े सूत्र बता रहे हैं आपको बता दें कि इससे पहले उनका पांडुरना दौरा होने वाला था लेकिन वह टल गया था लेकिन अब दोबारा मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं।



