बैतूल

Plantation News :  गायत्री परिवार ने 120 पौधों का किया रोपण

Plantation News: Gayatri family planted 120 saplings

Plantation News :  गायत्री परिवार ने 120 पौधों का किया रोपण

Plantation News : (बैतूल)। अखिल विश्व गायत्री परिवार बैतूल के तत्वावधान में जिले में निरंतर चल रहे वृक्ष गंगा एवं किसान जागरूकता अभियान के तहत ग्राम जुआड़ी विकासखंड घोड़ाडोंगरी में शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय परिसर में 50 अनेक प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण किया गया और छात्र-छात्राओं को एवं  कृषक सुभाष महतो के खेत पर आम, अमरूद,जामुन, के 50 पौधो का रोपण एवं वितरण किया गया।

खबर ये भी हैं : Soya Chunks Biryani : सोया चंक्स से बनाएं चटपटी बिरयानी, स्‍वाद होगा ऐसा, जो देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी

गायत्री परिवार के ब्लॉक समन्वयक सुनील वर्मा के खेत पर 12 पौधो का रोपण गायत्री परिवार के हिरेंद्र शर्मा की माताजी स्व.शांता देवी शर्मा की स्मृति में किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ बैतूल के ट्रस्टी रोशनलाल पटेय्या ने शाला के बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।

खबर ये भी हैं : Funny Jokes: जग्‍गू की पत्‍नी अपने शराबी पति को सुधारने के लिए रात को, काले कपड़े पहनकर खड़ी हो गई…….

Plantation News :  गायत्री परिवार ने 120 पौधों का किया रोपण

जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है की अपने जीवन में प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना योगदान अवश्य दे। ब्लॉक पर्यावन प्रभारी मधु वर्मा ने कहा कि खेतो की मेढ़ पर किसान फलदार पौधे लगाकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हे।

इस अवसर पर शाला परिवार शिक्षक एनके मालवी, रीता दुबे, प्राचार्य प्रदीप बाखला, संजय व्यास जिला समन्वय समिति के सचिव रविशंकर पारखे, ब्लॉक सचिव मधु यादव, ब्लॉक समन्वयक सुनील वर्मा, सुभाष महतो, युवा प्रकोष्ठ बैतूल के मनीष धोटे,ब्लॉक युवा समन्वयक आशीष पटैया, पप्पू वर्मा, मधु वर्मा, अनिल साहू, रोशनलाल पट्टैया जेके सिग्गा, रमेश पवार,राकेश शाक्य, जालंधर शाक्य, कविता नागले, शोभा महतो, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

खबर ये भी हैं : Betul News :  बैतूल में जीके टीएमटी की इंजीनियर और आर्किटेक्ट की मीटिंग संपन्न

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button