बैतूल

Betul Today News : अयोध्या में होगा 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ, एकजुट हुआ रघुवंशी समाज

Betul Today News: 2121 Kundiya Shri Ram Mahayagya will be held in Ayodhya, Raghuvanshi community united

  • बैतूल जिले के 61 यजमान कुण्ड बुकिंग कर बने यजमान, 27 नवंबर को होगा ध्वजारोहण
  • 25 नवंबर को अखंड राम नाम संकीर्तन के समापन पर होगा विशाल भंडारा
  • साकेतवासी यज्ञ सम्राट कनकबिहारी दास महाराज के संकल्प को पूरा करने एकजुट हुआ रघुवंशी समाज

Betul Today News : अयोध्या में होगा 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ, एकजुट हुआ रघुवंशी समाज

Betul Today News : (बैतूल)। अयोध्या में भगवान श्री रामलाला के भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने के उपलक्ष्य में रघुवंशी समाज द्वारा एक विशाल 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन 10 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक परिक्रमा पथ बड़ी छावनी अयोध्या में संपन्न किया जा रहा है। अयोध्या धाम श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण व प्राणप्रतिष्ठा के तत्काल बाद 10 फरवरी से 18 फरवरी 2024 को रघुवंशी समाज द्वारा ऐतिहासिक महाविशाल 2121 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ देश का सबसे बड़ा महायज्ञ होने जा रहा है, जिसमें पूरी अयोध्या महाकुम्भ जैसी बनेगी।

अयोध्या धाम जिला यज्ञ संचालन समिति बैतूल के सदस्यों में नारायण सिंह नगदे, रामकिशोर सिंह चौधरी, बीरबल सिंह रघुवंशी, शिवशंकर सिंवडे शिक्षक, रेखनसिंह ठाकुर, रामेश्वर सिंह रघुवंशी, हरदयाल सिंह रघुवंशी,कोमल सिंह रघुवंशी जिलाध्यक्ष, कुबेर सिंह रघुवंशी दुलीचंद पटेल, कुबेर सिंह चौधरी, विजय सिंह चौधरी, नारायण सिंह रघुवंशी, सहित इस महाविशाल महायज्ञ में समूचे प्रदेश व देश से रघुवंशी समाज के यजमान भाग ले रहे हैं। वहीं बैतूल जिले से 61 यजमान ने कुण्ड बुकिंग कर यजमान बनते हुए अयोध्या धाम श्रीराम महायज्ञ में सम्मिलित होने का संकल्प लिया। कुण्ड बुकिंग करना प्रारंभ है। बैतूल जिले से जिला यज्ञ संचालन समिति सदस्यों के साथ अन्य सामाजिक बन्धु भी अयोध्या धाम श्रीराम महायज्ञ के ध्वजारोहण कार्यक्रम हेतु प्रस्थान कर रहे हैं।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : बैतूल में निकली अयोध्या से आए अक्षत कलश की यात्रा: जगह-जगह हुआ स्वागत, पीले चावल देकर घर घर दिया जाएगा आमंत्रण

Betul Today News : अयोध्या में होगा 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ, एकजुट हुआ रघुवंशी समाज

इस महायज्ञ के आयोजन का संकल्प कनकबिहारी दास महाराज (यज्ञ सम्राट) का था, लेकिन उनके एक हादसे में साकेतवासी होने के बाद अब संपूर्ण भारतवर्ष में फैले रघुवंशी समाज द्वारा महाराज जी के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। संपूर्ण भारतवर्ष में पहले रघुवंशी समाज के बंधु श्रीराम महायज्ञ में यजमान के रूप में सम्मिलित होंगे। संतों, महंतों के मार्गदर्शन में यज्ञ के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आगामी 27 नवंबर को जहां रामलला परिक्रमा पथ बड़ी छावनी अयोध्या में यज्ञ भूमि पर ध्वजारोहण के साथ यज्ञ का शंखनाद हो जाएगा। वहीं अयोध्या में चल रही चातुर्मास राम नाम संकीर्तन की 25 नवंबर को समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन रघुवंशी समाज द्वारा किया गया है।

खबर ये भी हैं : Betul news : चक्कर रोड पर होगा बाबा काल भैरव की भव्य पैशवाई का आयोजन

मालूम हो कि करीब 500 सौ साल के लंबे संघर्ष और 78 से अधिक आंदोलनों के बाद अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भगवान रामलला की जन्म भूमि पर ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण चल रहा है जिसके भूतल का निर्माण करीब करीब पूर्णता की ओर है, जिसमें 22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला अपने भाइयों सहित गर्भगृह में विराजमान होंगे। राम जन्मभूमि पर मंदिर का फैसला आने के बाद कनकबिहारी दास जी महाराज ने अयोध्या में मंदिर निर्माण पूर्ण होने और भगवान रामलला के विराजमान होने पर रघुवंशी समाज द्वारा श्रीराम महायज्ञ का आयोजन कराने का संकल्प लिया था लेकिन इसी बीच महायज्ञ की तैयारियों के दौरान करीब आठ महापूर्व वह एक सड़क हादसे में साकेतवासी हो गए।

कनकबिहारी दास महाराज ने राम जन्मभूमि न्यास को मंदिर निर्माण के लिए रघुवंशी समाज से एकत्रित 1 करोड़ 11 लाख की राशि अयोध्या जाकर ट्रस्ट को सौंपी थी। अब कनकबिहारी दास जी महाराज के साकेतवासी होने के बाद उनके द्वारा लिए गए संकल्प को पूरा करने में रघुवंशी समाज एकजुट होकर अयोध्या में 10 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक श्री राम महायज्ञ के आयोजन की तैयारी में जुटा हुआ है। यज्ञ में जगद्गुरु रामस्वरूपाचार्य जी महाराज पीठाधीश्वर प्रथम द्वार कामतानाथ चित्रकूट द्वारा संगीतमय राम कथा का वाचन किया जाएगा।

खबर ये भी हैं : Jokes : लड़की – “जानू, अपनी ये डायमंड रिंग मुझे देदो, लड़का – “क्‍यों डार्लिंग…?”

Betul Today News : अयोध्या में होगा 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ, एकजुट हुआ रघुवंशी समाज

27 नबंवर को बड़ी छावनी अयोध्या में होगा महायज्ञ का ध्वजारोहण

2121 कुंडीय श्री राम महायज्ञ की ध्वजारोहण रामलला परिक्रमा पथ बड़ी छावनी अयोध्या में महायज्ञ के आचार्य डॉ प्रेम नारायण शास्त्री (काशी ) संतों,महंतों के मार्गदर्शन में यज्ञ स्थल पर 27 नवंबर को होगी। साकेतवासी कनकबिहारीदास महाराज के उत्तराधिकारी श्यामदास महाराज रघुवंशी बंधुओं के साथ यज्ञ के यजमान बनाने में सक्रिय बने हुए हैं। महायज्ञ के मुख्य सलाहकार और सक्रिय भूमिका निभा रहे पूर्व संसदीय सचिव अजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि महाराज जी ने जो संकल्प लिया था उसको पूरा करने में रघुवंशी समाज तन,मन और धन से एकजुट है। यजमानों की संख्या करीब करीब पूरी होने में है, संख्या पूरी होने के बाद भी यदि यजमान महायज्ञ में सम्मिलित होना चाह रहे हैं तो वह 20 जनवरी 2024 तक निर्धारित दानराशि जमा करके यज्ञ में सम्मिलित हो सकते हैं। श्री रघुवंशी के अनुसार विश्व कल्याण की कामना को लेकर अयोध्या में होने जा रहा यह महायज्ञ एक तपोनिष्ठ सिद्ध संत के संकल्प का परिणाम है।

खबर ये भी हैं : New Earring Designs: महिलाओं को लुभा रहे ये लेटेस्ट डिजाइन के झुमके, देखते ही बोल तुरंत कर देंगे ऑर्डर

नौ मंजिला और ढाई लाख स्क्वायर फीट में राजस्थान के कारीगर बनाएंगे यज्ञशाला

2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की यज्ञशाला 9 मंजिला होगी जिसे राजस्थान के कारीगर ढाई लाख स्क्वायर फीट में बनाएंगे। यज्ञशाला का निर्माण करने वाले ठेकेदार सीताराम ने बताया कि निर्माण दो माह में पूरा हो जाएगा। इसके लिए 50 मजदूर दिन रात एकजुट होकर काम करेंगे। यज्ञशाला के निर्माण में करीब 15000 बल्लियां लगेंगी। सीताराम पूर्व में गमाकर में 1111 और अशोकनगर में हुआ 1212 कुंड की यज्ञशाला का निर्माण कर चुके हैं।

महाराजश्री के उत्तराधिकारी श्यामदास महाराज ने बताया कि यजमानों के रुकने की व्यवस्था अयोध्या में धर्मशालाओं और यज्ञ स्थल पर ही टेंट सिटी बसाकर की जा रही है। यज्ञ स्थल पर टेंट सिटी के निर्माण का ठेका कोलकाता के कारीगर को दिया गया है। यज्ञ स्थल पर ही प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन होगा। अयोध्या के आसपास क्षेत्र के रघुवंशी समाज के बंधु भी इस यज्ञ में यजमान के रूप में सम्मिलित होंगे। श्याम दास महाराज ने रघुवंशी समाज के बंधुओं से यज्ञ की तैयारी में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए सक्रिय होने का आव्हान किया है।

खबर ये भी हैं : IDBI Recruitment 2023: बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा, इस बैंक ने निकाली बंपर भर्ती, ऐसे होगा चयन

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button