बैतूल

Betul News : सौगन्ध राम की खाते है भारत को भव्य बनाएगें – शर्मा

Betul News: We swear by Ram that we will make India grand - Sharma

भाजपा की लोकसभा स्तरीय बैठक संपन्न

Betul News : सौगन्ध राम की खाते है भारत को भव्य बनाएगें - शर्मा

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा स्तरीय बैठक मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संभाग संगठन प्रभारी पंकज जोशी व क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने पार्टी के प्रेरणास्त्रोत पं.दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि संगठन के प्रयासो से हमने पिछले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अब हमें लोकसभा चुनाव में फिर से ऐतिहासिेक विजय प्राप्त करना है। सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि एक एक बूथ का समीक्षा कर चुनाव की तैयारीयों मे जुट जाए। (Betul News)

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : जनप्रतिनिधियों के साथ संभागीय आयुक्त विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Betul News : सौगन्ध राम की खाते है भारत को भव्य बनाएगें – शर्मा

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर आगे बढ रहा है। हमारे शुरूवाती ऐजेेंडो में धारा 370 और प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर रहा है। ये कार्य संपन्न हो चुके है। अब हमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अभियान में जुटना है। इसके लिए हमें तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनानी है। श्री शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में सभी मोर्चो के लिए अलग अलग कार्यक्रम और लक्ष्य तय किए है। युवा मोर्चा नव मतदाता सम्मेलन एवं किसान मोर्चा खेतीहर मजदूरों का सम्मेलन करेगा। बैठक को संबोधित करते हुए श्री राम मंदिर दर्शन अभियान समिति के प्रदेश संयोजक पंकज जोशी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद अब हमें भव्य भारत के निर्माण में जुटना है। (Betul News)

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : ठंड से बच्चे नहीं आ रहे थे स्कूल, शिक्षकों ने अपने वेतन से बांटे स्वेटर

बैठक का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा क्षेत्रीय सांसद डीडी उइके ने कहा कि विश्व में तीसरी आर्थिक शक्ति बनने के लिए फिर एक बार भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा बढी है। हमें विश्व पटल पर नेतृत्वकर्ता के रूप में दिखाई देने के लिए भाजपा सरकार को तीसरी बार रिकार्ड मतो से विजय बनाने का प्रयास शुरू कर देना है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री द्वय कमलेश सिंह व सुधाकर पंवार ने किया। बैठक में बैतूल लोकसभा क्षेत्र के अतंर्गत भाजपा बैतूल के जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, हरदा जिला संगठन प्रभारी विकास मिरानी, बैतूल जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, हरदा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला महामंत्री, लोकसभा विस्तारक, सांसद, विधायक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मोर्चो के जिलाध्यक्ष विशेषरूप में मौजूद रहे। (Betul News)

खबर ये भी हैं : Betul Today News : संभागीय खेल-कूद में शिक्षकों ने की शिरकत

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button