बैतूल
Bholenath Palki Yatra : भोलेनाथ की निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Bholenath Palki Yatra: Bholenath's grand procession, crowd of devotees gathered

Bholenath Palki Yatra : (आठनेर) । ब्लॉक के ग्राम सातनेर में सावन के अंतिम सोमवार को सतनेश्वर स्वंभू की भव्य शोभायात्रा यात्रा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भूत भावन भोले नाथ जी की पालकी सजाकर नगर भ्रमण निकाली गई।
स्वागत में नगर वासियों ने जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना की। बाबा की मनमोहक छवि के दर्शन करने आशा पास के गांव से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। बाबा शिव शम्भू का नगर भ्रमण के पश्चात मंदिर के पास बने सरोवर में नौका विहार कर महाआरती की गई। इस मौके पर समस्त ग्रामवासी और आप पास के गांव के सैकड़ों श्रद्धालु भक्त गण मौजूद रहे।



