बैतूल

CHHINDWARA NEWS : औद्योगिक नीति प्रोत्साहन विभाग अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के युवाओं की बैठक का हुआ आयोजन

छिंदवाड़ा। औद्योगिक नीति प्रोत्साहन विभाग के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के युवाओं के लिये स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में नवीन अवसर निर्मित करने हेतु जिला प्रशासन के निर्देश पर अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं की बुधवार को बैठक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, छिंदवाड़ा में आयोजित की गई।इस बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के दिशा निर्देश एवं गत वर्ष तथा इस वर्ष की प्रगति के संबंध में अवगत कराया गया। शासन के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के कल्याण हेतु क्रियान्वित की जा रही योजना में कार्यरत संघो, संगठनों से सुझाव प्राप्त कर शासन को प्रेषित किये जाने है। बैठक में स्वरोजगार योजनाओं में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के युवाओं को सुगमता से ऋण उपलब्ध हो । ऋण गारंटी मार्जिन मनी सहायता, अनुदान आदि विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैंकों के माध्यम से संचालित मुद्रा योजना एवं बैकों की अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। बैठक में दलित इंडियन चेम्बर्स ऑफ कामर्स एडं इण्डस्ट्रीज (डिक्की) के पदाधिकारी द्वारा कम से कम बैक की औपचारिताओं का प्रावधान किये जाने का अनुरोध किया गया। इसी प्रकार अनुसूचित जाति, जनजाति युवाओं को बड़ी संख्या में एमएसएमई के माध्यम से लांभावित किये जाने, कांट्रेक्टरशिप योजनाओं में बैक गांरटी, टर्नओवर टेण्डर फीस आदि क्षेत्रों में छुट प्रदान किये जाने हेतु, अनुसूचित जाति, जनजाति सब-प्लान में डिक्की संस्था को प्राथमिता प्रदान करने, कचरा प्रबंधन में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे टेण्डर किये जाने, राज्य की सैनिटेशन पॉलिसी बनाने, एमएसएमई क्लस्टर के अंतर्गत नॉमिनेशन के आधार पर उद्योग हेतु भूमि आवंटित करने, औद्योगिक क्षेत्रों में भूखण्ड आरक्षित करने प्रीमियम में 50% की छूट प्रदान करने एवं किस्तों पर प्रीमियम भुगतान करने बिजनेस फेसिलिटेशन सेंटर हेतु भोपाल में भूमि आवंटित करने एवं अन्य विषयों के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किये गये। बैठक में में प्राप्त सुझावों को शासन के निर्देशानुसार संबंधित विभाग को प्रेषित किये जायेगे ।आयोजित बैठक में श्री हुकुम चन्द्रा जिला अग्रणी प्रबंधक, डिक्की जिला समन्वयक श्री एन. के. पिपले, एसटी, एससी वर्ग के सामाजिक कार्यकर्ता श्री जितेन्द्र शाह एवं जिला पंचायत के अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के सदस्यगण सहित स्वरोजगार संबंधी विभागीय अधिकारी एनआरएम, जिला शहरी विकास अभिकरण, आदिवासी वित्त विकास निगम, खादी ग्रामोघोग बोर्ड आदि विभाग के अधिकारी द्वारा महत्पूर्ण विभागीय जानकारी प्रदान की गई।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button