बैतूल
Betul Today News : पू.आचार्य सम्राट जयमल म.सा. की 316 वी जयंती मनाई
Betul Today News: Late Acharya Samrat Jaimal M.S. celebrated the 316th birth anniversary of
जैन स्थानक भवन में डॉ बिंदु प्रभा म.सा. के मुखारविंद से हो रहे व्याख्या

Betul Today News : (बैतूल)। पू.आचार्य सम्राट जयमल म.सा. की 316 वी जयंती का त्रि दिवसीय कार्यक्रम बुधवार को जैन स्थानक भवन में मधुर व्याख्यानी आगम ज्ञानी डॉ बिंदु प्रभा म.सा. की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ धीरज बोथरा के मधुर भजन के साथ हुआ। जिसमें उन्होंने जयमल गुणानुवाद किया, उसके बाद विनय सुराणा व सुधीश तातेड ने गुरुदेव के गुणों का गुणानुवाद करते हुए कहा कि एक पैरों में खड़ा होकर उन्होंने प्रतिक्रमण सीखा और घर त्याग कर दीक्षा ग्रहण की।
खबर ये भी हैं: Funny Jokes : डॉक्टर- कैसे टूट गए तुम्हारे 3 दांत? मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी…….

इसके बाद बिंदु प्रभा जी म.सा. ने फरमाया कि संसार में मानव तीन प्रकार के होते हैं। कर्म मानव, दूसरा भोग मानव, धर्म मानव। कर्म मानव मानव राग, द्वेष, मोह रहित जीवन जीते हैं, वह कर्म मानव होते हैं, दूसरा मानव वह होते हैं जिनके पास भरपूर संपदा रहती है, वह मुक्त हाथों से दान करते हैं, वर्षी दान करते हैं। वह भोग मानव जो सिद्ध बुद्ध की प्राप्ति करते हैं वे धर्म मानव कहलाते हैं।
खबर ये भी हैं: Betul Patwari News : सरकार के खिलाफ पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, भीमसेना ने दिया समर्थन

यह सब महापुरुषों के लिए संभव है। हनुमान जी आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए सभी को ब्रह्मचर्य का पाठ सीखा कर मुक्त हुए। तत्पश्चात सामूहिक तेले के करने वाले विनय सुराणा, डीपी वर्मा, मुकेश सुराणा, ममता सुराणा, स्वाति सुराणा, मोनिका सुराणा, सरोज बोथरा, शोभा गोठी, संजुला गोठी, सीमा गोठी, प्रीति पगारिया का स्वागत किया गया। ब्यावर से पधारे राजेश मरवाना और चेन्नई से पधारे कमल कोठारी का शाल और श्रीफल से स्वागत किया गया।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : चिचोली अस्पताल का हाल, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, एक भी डॉक्टर पदस्थ नही, भगवान भरोसे चल रहा मरीजों का ईलाज
परम पूज्य म.साहब की तरफ से जयंतीलाल गोठी व मुकेश सुराणा के कार्यों की अनुमोदन की गई। संस्था के सचिव मुकेश गोठी को मसा के द्वारा लिखित आशीर्वाद पत्र प्रदान किया गया, जिनका वाचन रानीदान लूनिया द्वारा किया गया व नवीन तातेड के हस्ते दिया गया। अंत में आभार संस्था के अध्यक्ष जयंतीलाल गोठी द्वारा किया गया। उक्त जानकारी जैन समाज के सतीश पारख द्वारा दी गई।
खबर ये भी हैं: Betul Today Samachar : अमृत वाटिका के लिए किया माटी का संकलन



