Betul Today News : कलेक्टर को ब्युरो के कार्यो से कराया अवगत
Betul Today News: Collector informed about the work of the Bureau
पुष्पगुच्छ देकर किया अभिनंदन

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्युरो के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर ब्युरो की राष्ट्रीय सचिव मीना खंडेलवाल ने ब्युरो के कार्यो से अवगत कराते हुए बताया कि ब्युरो द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में, गरीब बच्चों को स्कूल भेजना, बच्चों को गर्म कपड़े वितरण, महिलाओं को रोजगारोन्मुखी नि:शुल्क प्रशिक्षण देना जिससे वे आर्थिक रूप से सुदृढ होकर स्वावलम्बी बन सकें जैसे कार्य किए जा रहें हैं।
खबर ये भी हैं : Kia Sonet Facelift : किआ ने भारत में लॉन्च की सिर्फ 7.99 लाख रुपए की ये दमदार कार, फीचर्स जान करेगा खरीदने का मन

Betul Today News : कलेक्टर को ब्युरो के कार्यो से कराया अवगत
ब्युरो के विधि सलाहकार संजय शुक्ला ने बताया कि ब्युरो द्वारा लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी, पर्यावरण व स्वास्थ्य के क्षेत्र में, नि:शुल्क स्वास्थ शिविर लगाना, हिंसा रोकने के लिए गोष्ठी का आयोजन आदि कार्य किए जाते रहें हैं। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सराहना की। इस अवसर पर मीना खंडेलवाल, संजय शुक्ला, निमिषा शुक्ला, विजय साबले, सुधा साबले, खुशी अग्रवाल, रेखा गुजरे, पद्मा साहू, संगीता अग्रवाल, विजय खंडेलवाल, वैभव अग्रवाल, कमलेश गढेकर, लता नागले, साजिद खान, श्रीश चौधरी पटेल, विनित बघेल, धीरज कुमार, अंशुल दावड़े आदि मौजूद थे।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : निखिल जसूजा ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा -1



